बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली पुण्यतिथि है. इस मौके पर उनके फैंस और दोस्त उन्हें याद कर रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और डायरेक्टर रूमी जाफरी ने भी उन्हें याद किया है. उन्होंने  बताया कि उनकी वह अक्सर उनकी पत्नी के हाथ का बना खाना खाने आते थे और ढेर सारी बातें करते थें. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि सुशांत से उनकी आखिरी बात एक्टर की मौत से दो दिन पहले ही हुई थी. 

रूमी जाफरी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा,”“यह एक खास तरह की बॉन्डिंग थी और हमने कभी भी कोई तस्वीरें क्लिक नहीं कीं. सुशांत को मेरी पत्नी के हाथ का बना खाना बहुत पसंद था और वह अक्सर घर का बना खाना खाने आता था. जीवन क्रूर है. एक साल पहले हम उनसे बात करते थे और आज हम उनके बारे में बात कर रहे हैं.”

12 जून को हुआ आखिरी बात

रूमी जाफरी ने सुशांत सिंह राजपूत से अपनी आखिरी बातचीत के बारे में याद करते हुए कहा,”ठीक एक साल पहले 12 जून को दोपहर करीब 3 बजे सुशांत और मैंने बात की थी. और वह हमारी आखिरी बातचीत थी.” उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म मई 2020 के महीने से शुरू होने वाली थी. 

शूटिंग को लेकर परेशान थे सुशांत

रूमी जाफरी ने कहा,”हमारे पास फिल्म के म्यूजिक समेत सब कुछ था. मार्च में जब लॉकडाउन की घोषणा की गई तो सुशांत सिंह राजपूत फिल्म की शूटिंग को लेकर थोड़े परेशान थे. जबकि हम सभी को उम्मीद थी कि अप्रैल के आखिरी तक चीजें सामान्य हो जाएंगी, लेकिन लॉकडाउन बढ़ता रहा.”

कोई छोटा प्रोजेक्ट चाहते थे सुशांत

रूमी जाफरी ने खुलासा किया कि कोविड-19 के समय में रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग करना मुश्किल होता और इसलिए, वह सुशांत के साथ एक और छोटी फिल्म बनाने पर काम कर रहे थे. उन्होंने कहा,”जब चीजों में देरी होती रही, तो सुशांत ने मुझसे कुछ ऐसा खोजने के लिए कहा जो अपेक्षाकृत छोटा हो, जिसे हम एक छोटी यूनीट के साथ शूट कर सकें. कुछ ऐसा ही कहें राजेश खन्ना का इत्तेफाक. हम एक कहानी की खोज में थे. ये बातचीत पिछले साल मई के अंत में हो रही थी.”

ये भी पढ़ें-

Exclusive: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की पहली बरसी पर उन्हें समर्पित कर शुरू की गई वेबसाइट

Ranbir Kapoor ने दी थी ऐसी सलाह, अगले दिन ही हो गया Arjun Kapoor का ब्रेकअप



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here