Friendship Video: दोस्ती एक अनमोल रिश्ता है. नसीब वालों को ही सच्ची दोस्ती मिलती है. सोशल मीडिया पर यूं तो दोस्ती को दर्शाने वाली वीडियो की भरमार है. लेकिन बीते कुछ दिनों से जो वीडियो वायरल हो रही है वो बिल्कुल जुदा है. वीडियो दोस्ती और दो युवकों के शानदार बॉन्ड को दिखाता है. वीडियो देखने के बाद आप भी दुआ करेंगे कि भगवान ऐसा दोस्त सबको दे. साथ ही ये भी कहेंगे कि अगर ऐसा दोस्त साथ हो तो और किसी चीज की कोई जरूरत नहीं है. 

दोस्त ने सुनाया आंखों देखा हाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो दोस्त किसी गेम को देखने के लिए स्टेडियम में आए हुए हैं. वीडियो देखकर लगता है कि एक दोस्त अंधा और वो आंखों से मैच नहीं देख सकता है. लेकिन उसका दोस्त बिल्कुल ठीक है और वो अपने दोस्त को पल-पल की अपडेट दे रहा है. वीडियो में एक जगह शायद उनकी टीम जीत जाती है. युवक अपने दोस्त को ये बात बताता है कि हमारी टीम जीत गई. फिर दोनों दोस्त जीत का जश्न मनाने लगते हैं. आप भी देखिए ये दोस्ती का अनोखा वीडियो.

यहां देखिए पूरा वीडियो:

सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की दोस्ती को कर रहे सलाम
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन बेहद शानदार है. यूजर्स दोनों की दोस्ती के दीवाने हो गए हैं. साथ ही इनकी दोस्ती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इनकी दोस्ती को सलाम कर रहे है और ऐसे दोस्त की इच्छा भी जता रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Photo: पाकिस्तानी सांसद ने रचाई तीसरी शादी, 49 की उम्र में 18 साल की युवती को बनाया दुल्हन

Trending News: मुश्किलों से लड़कर पाया बचपन का प्यार, दिव्यांग का साथ निभाने के लिए जाति की भी दीवार तोड़ी





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here