नयी दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री सुप्रियो बाबुल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए बीरभूम के रहने वाले एक छात्र ने पूछा कि से आप और आपके गुरु और प.बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष कितना पढ़े हैं जो गाय में से सोना निकालते हैं। बाद में उस छात्र ने एक वीडियो बना कर पोस्ट किया जो काफी वायरल हो रहा है। बाबुल सुप्रियो ने छात्र के कमेंट के जवाब में यह कहा कि पहले वो उसे देश से बाहर करेंगे तब उसे जवाब देंगे। लोगों ने मंत्री के इस बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने की बात कर रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार में मंत्री ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है।
प. बंगाल के 19 साल के मुस्तिफिजुर रहमान ने बाबुल सुप्रियो के एक फेसबुक पोस्ट पर कमेंट किया। इसी कमेंट पर काफी विवाद हो गया है। छात्र ने मांग की है किे केन्द्रीय मंत्री से अपने बयान के लिये देशवासियों से माफी मांगें। मामला बढ़ता देख बाबुल सामने आये और उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया। बाबुल सुप्रियो ने अपने फेसबुक पर जाधवपुर विश्व विद्यालय की उस गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा की आलोचना करते हुए पोस्ट डाला था। छात्रा ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए ऐक्ट की कॉपी फाड़ दी थी।
इसके बाद मुस्ताफिजुर रहमान ने एक वीडियो जारी किया और बताया कि उसे मुस्लिम होने की वजह से टारगेट किया जा रहा है। उसने कहा, ‘मैं भारत का नागरिक हूं. बाबुल सुप्रियो केंद्रीय मंत्री हैं। वह इस तरह का बयान कैसे दे सकते हैं। हमने उन्हें चुना है. भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। अलग-अलग धर्मों के लोग यहां रहते हैं। आप एक मंत्री हो। आपको अपने बयान के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।’








