#Bihar Politics# CM Nitish Kumar# RJD Leader Tejasvi Yadav# PM Modi & Shah# Bihar Govt.# Floor Test#
सोमवार को बिहार में काफी राजनीतिक पारा चढ़ा रहा। सोमवार को बिहार सरकार की अग्निपरीक्षा थी। नितीश कुमार ने बीजेपी के सपोर्ट से नौवीं बार बिहार की सत्ता संभाली थी। उसका सोमवार को फ्लोर टैस्ट था। एनडीए सरकार ने बहुमत तो पा लिया लेकिन चर्चा पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जोरदार भाषण की रही। उन्होंने सीएम नितीश कुमार को बिना लज्जित किये भिगो भिगो कर ताने कसे। वहीं नितीश कुमार ने भी उनके व्यंग्य बाणों को हंसते हंसते झेल लिया। सोमवार का दिन बिहार विधानसभा के लिये काफी उत्तेजना और जोश से भरा दिख रहा था। फ्लोर टैस्ट से पहले राजद के दो विधायकों ने भी नितीश कुमार सरकार को समर्थन दे दिया। इसके बावजूद तेजस्वी यादव ने उन पर भी कोई तंज नहीं कसते हुए कहा कि आपके फैसले का वो आदर करते हैं कुछ तो मजबूरियां होंगी जिस वजह से आपने अपनी निष्ठा को बदल दिया।

नितीश कुमार का डीएनए ही खराब है: पीएम मोदी
2015 में विधानसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने जनसभा करते हुए यह कहा था कि नितीश कुमार के डीएनए में ही खराबी है। उनका यह बयान काफी चर्चा में आया था। नितीश कुमार ने इसका पलटवार करते हुए कहा कि पीएम ने मेरे डीएनए में खराबी नहीं बतायी बल्कि पूरे बिहार के डीएनए की बेइज्जती की है इसका जवाब बिहार के मतदाता देंगे। अमित शाह ने भी नितीश कुमार को निशाने पर रखते हुए कहा कि बिहार के जनता ये सुन ले कि चुनाव के समय नितीश कुमार को भाजपा शामिल कर लेगी। अब नितीश कुमार के लिये भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिये बंद हो चुके हैं। उनकी एन्ट्री पर लग गया है।

सत्ता तो नितीश के हाथ लगी लेकिन चर्चा तेजस्वी की
सोमवार को बिहार विधान सभा में सरकार का फ्लोर टैस्ट हुआ। सरकार के पक्ष में 129 विधायकों ने समर्थन दिया। राजद के भी दो विधायकों ने जांच एजेंसियों के दबाव में पाला बदल कर एनडीए सरकार को समर्थन दिया। ये विधायक बाहुबली आनंदमोहन सिंह के बेटे चेतनमोहन सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी हैं। आनंदमोहन सिंह इस समय जेल में है। वर्तमान बिहार सरकार ने इन दोनों पर दबाव डाला कि समर्थन दिया तो आनंद मोहन सिंह को रिहाई मिल जायेगी। इसी वजह से दोनों राजद विधायकों ने नितीश कुमार की सरकार समर्थन दे दिया। इसके अलावा जीतनराम मांझी ने भी अपने विधायकों का समर्थन एनडीए को दिया। चर्चा में आ रहा था कि बहुमत सिद्ध होने पहले मांझी पाला बदल सकते हैं। चर्चा यह थी कि महागठबंधन की ओर उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आफर था। लेकिन यह सिर्फ चर्चा ही रही। सत्ता जाने के बाद भी तेजस्वी यादव के भाषण यह जता दिया कि उनके हाथ से सत्ता न होने के बावजूद उनके इरादों में कमी नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि नितीश जी आप को जब भी हमारी जरूरत हो हम आपके साथ खड़े होंगे। आपका जीवन दीर्घायु और सेहमंद हो। तेजस्वी ने नितीश कुमार के बारे में ऐसा कुछ भी नहीं कहा जिससे नितीश कुमार उत्तेजित हों।
बिहार में मोदी को आपका भतीजा रोकेगा
बिहार विधानसभा में तेजस्वी के जोरदार भाषण की ही गूज रही। उन्होंने कहा कि नितीश जी जब हमारे गठबंधन की सरकार बनी तो आपने कहा था कि मोदी को बिहार में पैर जमाने नहीं देंगे। लेकिन आज नितीश जी खुद मोदी की गोदी में जा बैठे हैं। लेकिन अब आपका भतीजा मोदी जी को बिहार में घुसने से रोकेगा। बिहार विधानभा में तेजस्वी की गर्जना से वहां बैठे हर राजनेता को अंदर तक हिला कर रख। दिया। तेजस्वी ने साफ कर दिया कि आने वाला समय युवाओं का होने वाला है। थके हुए लोगों का सक्रिय राजनीति से जाने का समय आ गया है। पिछले विधानसभा चुनाव तें तेजस्वी यादव ने अपने बलबूते पर 79 विधायकों जिताया था। वहीं जेडीयू के कंधों पर सवार बीजेपी ने 78 सीटों पर जीत हासिल की। तीसरे नंबर जेडीयू जिसे 45 सीटों पर संतोष करना पड़ा। उसी समय से यह आहट होने लगी कि बिहार में अब नितीश कुमार की चमक फीकी पड़ती जा रही है। बीजेपी की अपनी एक समस्या है कि उनके पास कोई ऐसा कद्दावर नेता नहीं जो कि चुनाव जिताने की क्षमता रखता हो। यही वजह है कि उनको कह सुन कर नितीश कुमार ही दिखते हैं जो कई बार एनडीए से दूर गये और बाद में लौट के आये हैं।

अगले चुनाव में मुकाबला आरजेडी और बीजेपी में होगा!
यह भी तय है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में तब तक जेडीयू को भाजपा अपने में समा लेगी। विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा जेडीयू को खा जायेगी। इस बात का वो पहले ही प्रयास कर चुकी है। ये भी हो सकता है कि लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही मोदी शाह नितीश को सीएम पद से हटा कर बीजेपी का सीएम बना सकती है। क्योंकि बीजेपी ने हमेशा अपने साथी घटक को कमजोर करने का काम किय है। चाहे वो शिवसेना हो, एलजेपी हो या एनसीपी इन सभी के साथ मोदी शाह ने विश्वासघात ही किया है। यह तो यह है कि मोदी और शाह को केवल तेजस्वी ही कड़ी टक्कर देते दिखायी दे रहे हैं। राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा हो रही है कि बिहार की राजनीति में तेजस्वी का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है।








