Doccumentry movie The unbreakable 
दिल्ली विधानसभा के चुनाव प्रचार दौरान आम आदमी पार्टी ने एक डाक्यूमेंटरी फिल्म बनायी। इस फिल्म में पिछले दो साल दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं को फर्जी मामलों में फंसा कर जेल भेजने और उन पर अमानवीय बर्ताव को दिखाया गया है। लेकिन केन्द्र सरकार के इशारे पर उस फिल्म की स्क्रीनिंग को पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया। इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि किस तरह झूठे मामलों में सीएम केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह पूर्व हेल्थ मिनिस्टर सतेंद्र जैन को काफी समय तक जेल में बंद रखा गया।
पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
आप नेता और सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में हारने वाली है। इसलिये दिल्ली सरकार और आप को खत्म करने की साजिश की जा रही है। भाजपा इस बार दिल्ली में चुनाव जीतने के लिये उनके चरित्र कर हनन करने का प्रयास किया गया। यह भी चर्चा है कि राजनीतिक फायदा लेने को भाजपा ने आम आदमी पार्टी मीडिया की मदद से आम आदमी पार्टी की छवि को धूमिल करने की साजिश रची है। अब सवाल तो यह उठेगा कि आप की डाक्यूमेंटरी फिल्म पर दिल्ली पुलिस ने यह कह कर रोक लगा ​दी कि उन्होंने फिल्म की स्क्रीनिग के लिये अनुमति नहीं ली है। वहीं दिल्ली में भाजपा के उम्मीदवार लगातार अधिसूचना लागू होने के बाद भी उल्लंघन कर रहे हैं। सीएम आतिशी और कांग्रेस एमपी प्रियंका गांधी के बारे में लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। अपनी विधानसभा में वोटरों को लुभाने के लिये कैश बांट रहे हैं। कंबल, जूते और साड़ियां आदि भी बांटी जा रही हैं। लेकिन न तो पुलिस ने कोई केस दर्ज किया और न ही चुनाव आयोग ने ऐक्शन लिया। इसका मतलब यह हैं कि बीजेपी उम्मीदवार जो कुछ भी कर रहे हैं उसकी अनुमति पुलिस से अनुमति ली गयी थी। इस बात का जवाब तो पुलिस औश्र चुनाव आयोग को देना ही पड़ेगा। जो कुछ ऐक्शन लिया जा रहा है वो विपक्षी नेताओं पर लिया जा रहा है।
बीबीसी की फिल्म पर भी लगी थी रोक
आपको याद होगा कि लगभग दो साल पहले भी बीबीसी की एक डाक्यूमेंटरी फिल्म को बैन किया था। उस फिल्म में 2002 के गुजरात दंगों का जिक्र किया था। इस फिल्म में तत्तकालीन गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी को गुजरात के दंगों को दोषी ठहराया था। इस बात से भाजपा और केन्द्र सरकार को इस बात का डर था कि इस फिल्म के प्रदर्शन से छवि खराब होने की आशंका थी। इसलिये गोधरा कांड पर केन्द्र सरकार यह कह कर बैन कर दिया कि इससे देश की छवि पर आघात लगेगा। आम आदमी पार्टी की फिल्म को दिल्ली पुलिस ने केन्द्र के इशारे पर रोक लगाया है। इस फिल्म के प्रदर्शन से दिल्ली चुनावों में भाजपा को नुकसान हो सकता है। भाजपा दिल्ली विधानसाभा चुनाव में किसी भी सूरत में जीत हासिल करना चाहती है।

Please check given link for more informations

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here