BJP MP Braj Bhooshan Sharan feeling through female wrestlers who blammed sexual harashment
BJP MP Braj Bhooshan Sharan feeling through female wrestlers who blammed sexual harashment

#Indian Wrestling federation# Wrestlers agitation on Jantar Mantar#BJP MP BrjBhooshan#Delhi Poice#Sports ministery#Minister Anurag Thakur#Award wining Wrestlers#

क्या कुश्ती संघ की होगी बर्खास्तगी, अब ब्रजभूषण क्या करेंगे

कुश्ती फेडरेशन की मनमानी के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में देश के नामचीन पहलवान कुश्ती फेडरेशन के भ्रष्टाचार और अध्यक्ष की गुंडागर्दी खिलाफ जंतर मंतर पर तीन दिनों तक प्रदर्शन किया। इतिहास में यह पहला मौका था जब देश व विदेश में नाम कमाने वाले पदकवीरों ने किसी संघ के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। तीन दिनों तक दिल्ली के जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों की पहली मांग थी कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह का इस्तीफा और कुश्ती संघ की बर्खास्तगी। लेकिन मंत्री अनुराग ठाकुर की सलाह और आश्वासन पर भारतीय खिलाड़ियों ने विश्वास कर तक भारतीय महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। लेकिन केन्द्रीय मं मोदी सरकार ने इस धरने को खत्म कराने की जिम्मेदारी सूचना प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपी। श्री अनुराग ठाकुर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अपना दौरा बीच में ही खत्म कर धरना दे रहे अनेक पदकवीर पहलवानों से मिलने का कार्यक्रम तय किया और उनसे मुलाकात की। खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने मुलाकात के दौरान पहलवानों से कहा कि​ आपके आरोप कुश्ती संघ अध्यक्ष और पदाधिकारियों पर काफी गंभीर है। लेकिन आपके साथ न्याय होगा ऐसा मैं आपको आश्वस्त करता हूं। पहलवान प्रतिनिधियों के साथ अनुराग ठाकुर की दो बार लंबी चौड़ी मुलाकातें हुईं। आखिरकार मंत्री अनुराग ठाकुर के आश्वासन पर पहलवानों ने जंतर मंतर पर चल रहा धरना समाप्त कर दिया। इस मामले में भारतीय ओलंपिक संघ ने भी एक निगरानी समिति बनाने की घोषणा की जिसमे जानीमानी भारतीय बाक्सर मैरीकॉम को अध्यक्ष बनाया गया है। इस सात सदस्यीय समिति में चार महिला और 3 पुरुष सदस्य हैं। इसके अलावा खेल मंत्रालय ने भी कुश्ती संघ पर लगे आरोपों की जांच करने के लिये एक समिति का गठन करने की बात की है। साथ ही यह कहा गया कि एक माह तक अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण संघ की गतिविध्यिों से दूर रहेंगे। एक माह में जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद यह कुश्ती संघ अध्यक्ष और पदाधिकारियों के वजूद का फैसला किया जायेगा।

BJP MP in Trouble Femal wrestlers claimed that He is raping girls regularily in federation.
BJP MP in Trouble Femal wrestlers claimed that He is raping girls regularily in federation.

सभी आरोप बे​बुनियाद: अध्यक्ष
फेडरेशन के अध्यक्ष यूपी के गोंडा से बीजेपी सांसद और बाहुबली ब्रजभूषण शरण सिंह जो अपनी गुंडागर्दी व आतंक के बारे में जाने जाते हैं। फिलहाल एमपी ब्रजभूषण शरण सिंह ने अपने पर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए कह​कि वो फेडरेशन के अध्यक्ष बने रहेंगे। आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। जब पत्रकारों ने उनसे कहा कि आप पर इतने गंभीर आरोप लग रहे हैं तो क्या आप अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि यह सब आरोप खिलाड़ियों के द्वारा विरोधी दल लगवा रहे हैं। उन्हीं की शह पर कुछ पहलवान उनके खिलाफ दिल्ली में धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं किसी के अहसानों से कुश्ती संघ का अध्यक्ष नहीं बना हूं। यह सब मेरी मेहनत और निष्ठा का परिणाम है जो कुश्ती संघ इतनी ऊंचाई पर पहुंचा है। अगर मैंने मुंह खोला तो सूनामी आ जायेगी।
कुश्ती खिलाड़ियों के खिलाफ मुकदमे की मांग
दिल्ली हाईकोर्ट में यह याचिका बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी की ओर से दाखिल की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि पहलवानों ने कुश्ती संघ अध्यक्ष और पदाधिकारियों के खिलाफ साजिश के तहत बदनाम करने की नीय​त से आरोप लगाये हैं। जंतर मंतर पर धरना दे रहे लोगों ने महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण करने का सार्वजनिक रूप से आरोप लगा कर अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण के सम्मान को आहत पहुंचाया है। उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करा जाये। दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करने वाले वकील शारिकसंत प्रसाद ने बताया कि याचिका दिल्ली मे रहने वाले विक्की नाम के शख्स ने याचिका जारी करने के लिये कहा है। हालांकि कुश्ती महासंघ की ओर से सफाई दी गयी है कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति को याचिका दायर करने को नहीं कहा है। याचिका कर्ता से कुश्ती संघ का कोई लेना देना नहीं है।

बाहुबली भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण पर यौन शोषण का आरोप
उन पर देश की जानीमानी अनके पदक जीतने वाली पहलवान विनेश फौगाट ने अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में उनके साथ इतना कुछ हुआ कि वो आत्महत्या करने की भी सोचने लगी थी। विनेश फौगाट के साथ ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसी जाने माने पदकवीर पहलवान जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। धरने पर बैठे पहलवानों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ कोच अध्यक्ष की शह पर एथलीट्स का दैहिक शोषण कई सालों से कर रहे हैं। इतना ही नहीं यही कोच महिला खिलाड़ियों को डरा धमका कर सांसद के पास भेजी जाती है। फेडरेशन के भ्रष्टचार और गुंडागर्दी से परेशान हो कर आज महिला और पुरुष पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने पर मजबूर हो गये हैं। जंतर मंतर मौजूद नामचीन खिलाड़ियों में विनेश फौगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, अंशू मलिक समेत अन्य खेलों के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन कर यह जताया कि यहां से वो अपनी मांग मनवा कर ही धरना खत्म करेंगे। कुश्ती संघ के पदाधिकारियों की मनमानी ब और नहीं सही जायेगी।

ब्रजभूषण शरण ने झारखंड में मंच पर युवक को पीटा था
2018 में कुश्ती संघ ने झारखंड में एक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया था। अचानक कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण ने मंच पर ही एक युवक पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। बाद में उसे मंच से गिरा दिया था। मामला क्या था इस बात का तो पता नहीं चला लेकिन इससे यह साफ हो गया कि ब्रजभूषण शरण को अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं था। गुस्से में वो यह नहीं देखते थे कि वो किस जगह पर हैं और आसपास का माहौल क्या है।

कौन हैं ब्रजभूषण शरण सिंह
यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण काफी कम उम्र में ही अपनी दबंगई और उग्रता के बारे में जाने जाते थे। मात्र 16 साल की उम्र में वो अपने इलाके में नाम कमा चुके थे। कुछ दिनों बाद वो साकेत कालेज में पढ़ने गये और वहां भी उन्होंने अपनी दबंगई का लोहा मनवा दिया। बाद में छत्रसंघ का चुनाव जीत कर अध्यक्ष बन गये। तब से उनके वजूद में गुंडई और दबंगई और भी बढ़ती चली गयी। आस पास के इलाकों में उनके नाम का सिक्का चलने लगा। धीरे धीरे उनकी रुचि राजनीति में बढ़ती गयी। भाजपा का साथ पाकर वो गोंडा के आसपास के जिलों में बेताज बादशाह बन गये। इलाके के सारे नामी गिरामी बदमाश ब्रजभूषण के घर पर बंदगी करता था। कहा तो यह भी जाता है कि पूर्वांचल में कोई भी अपराधी व अपराध की खबर सांसद को हुआ करती है। उनके खिलाफ अनेक गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं लेकिन आज तक पुलिस ने उनसे कोई पूछताछ नहीं की है। एक टीवी इंटरव्यू में वो स्वयं कह रहे हैं कि एक खून उन्होंने किया है। 1991 में वो पहली बार भाजपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीत कर संसद पहुंचे। उसके बाद उन्होंने फिर मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने छह बार लोकसभा का चुनाव जीतकर भाजपा पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। यही वजह है कि पिछले 10 सालों से वो कुश्ती महासंघ को अपने इशारों पर नचा रहे हैं। यही वजह है कि मोदी सरकार भी चाहते हुए भी अपने सासंद ब्रजभूषण शरण सिंह पर कोई सख्त कदम उठाने से चूक रही है। आगामी आम चुनाव में भी अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
नंदिनी ग्रुप के अतंरगत स्कूल और कालेजों का संचालन
महाबली होने के साथ बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण ने शिक्षा के क्षेत्र में भी अपने आप को काफी मजबूत कर लिया है लगभग चार दर्जन स्कूल कालेज मंडल स्तर पर संचालित किये जा रहे हैं। इस तरह ब्रजभूषण शरण अकूत संपत्ति के मालिक हैं। पूर्वांचल में उनकी तूती बोलती हे। उनके पास दो हेलिकॉप्टर और एक जेट विमान है उनका आवास कई एकड़ जमीन पर बनाया गया है। उसी में एक इंटरनेशनल कुश्ती स्टेडियम का संचालन किया जा रहा है। सांसद अपने इलाकों में एक राजा की तौर पर शान से जी रहे हैं। इसी आवास के अंदर वो हजारों क्षेत्रवासियों की शिकायतों को सुनते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इतनी अकूत संपत्ति होने के बाद भी आज तक न तो ईडी ने नोटिस दिया और न ही इनकम टैक्स की कभी रेड पड़ी। इसी लिये तो यह कहा जाता है कि भाजपा में हैं तो सारे गुनाह माफ हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here