Rahul Gandhi is very serious about problems of Common Men
Rahul Gandhi is very serious about problems of Common Men

#Indian Politics# PM Modi# Amit Shah# Rajstha & MP Politics# Assembly Elections# Chhattisgarh# CM Ashok gehlout# Ex CM Vasundhara# CM Shivraj # Rahul Gandhi# Cong#

एक बात तो सच साबित हो रही है कि भाजपा और पीएम मोदी को रात दिन राहुल गांधी ही दिखाई दे रहा है। जितना प्रचार कांग्रेस राहुल गांधी का नहीं कर रही है उतना नाम तो मोदी शाह और भाजपा राहुल गांधी का नाम लेकर कर रही है। जब भी पीएम मोदी किसी चुनावी आम सभा में जाते हैं तो कांग्रेस और राहुल गांधी के बिना उनकी बात अधूरी रहती है। इससे एक बात तो साफ हो गयी है कि पीएम मोदी और शाह के साथ भाजपा को आगामी आम चुनाव में अपने सामने कांग्रेस और राहुल गांधी ही दिन रहे हैं। इसीलिये अब निशाने पर राहुल गांधी ही रहने लगे हैं। इससे भाजपा को कम राहुल गांधी और कांग्रेस को ज्यादा लाभ पहुंच रहा है। पांच राज्यों के चुनावों में भी पीएम मोदी और शाह किसी रैली को संबोधित करते हैं वो किसी न किसी तरह कांग्रेस और राहुल गांधी को ले ही आते हैं। इससे साफ हो गया है कि राहुल गांधी ही उनकी राहों के सबसे बड़ा रोड़ा हैं। इसलिये उनको रोकने के सारे हथकंडे अपनाये जा रहे हैं।
कांग्रेस के घोटाले गिनाने में पीएम और शाह जुटे
पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा के नेता और मोदी शाह हर मीटिंग में अब यह कहते फिर रहे हैं कि कांग्रेस ने अपने शासन में लाखों करोड़ के घोटाले किये हैं। दिलचस्प बात यह है कि पीएम मोदी कांग्रेस काल के 20 लाख करोड़ के घोटाले गिनवाते हैं वहीं अमित शाह 21 लाख करोड़ के घोटालों का जिक्र कर रहे हैं। शाह के आंकड़े मोदी के आंकड़ों से 1 लाख करोड़ अधिक हो जाते हैं। लेकिन लगता है कि जनता को मोदी और के भाषणों में कोई रुचि नहीं रह गयी है। पिछले दस सालों से जनता यही बातें सुन रही है।

Modi & Shah hunted CM Shivraj, Ex CM Raman Singh & Ex CM Vasundhra raje to contro BJP
Modi & Shah hunted CM Shivraj, Ex CM Raman Singh & Ex CM Vasundhra raje to contro BJP

उनकी मूलभूत समस्याओं का कोई निाराकरण नहीं हुआ है। बच्चे बेरोजगार घूम रहे हैं अच्छी शिक्षा का अभाव स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर अव्यवस्था से जनता ऊब चुकी है। स्टार प्रचारकों की सभाओं में भी अब जनता नदारद हो रही है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में तो केन्द्रीय भाजपा ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है जिससे वहां भाजपा ही भाजपा को हराती दिख रही है। एमपी में शिवराज को किनारे लगा दिया गया है। वहीं राजस्थान में पूर्व सीएम वसुंधरा को हाशिया पर ला दिया गया है। इससे दोनों जगहों में भारतीय जनता पार्टी में दो फाड़ हो गये हैं। यहां तो हालात बता रहे हैं कि भाजपा साफ हो जायेगी। अगर ऐसा होता है तो पीएम मोदी का तीसरी बार पीएम बनने का सपना चूर चूर हो जायेगा। जिसका वादा उन्होंने 15 अगस्त को लाल किले से जनता से वादा किया है। वो वादा टूटता दिख रहा है।
शाह के मन की बात जुबां पर आ गयी
जयपुर में जनसभा को संबोधित करते अमित शाह कुछ ऐसा बोल गये जिससे पार्टी को भी अचंभा हो गया। अमित शाह ने जनता से कहा कि अगर राहुल गांधी देश के अगले पीएम बन गये तो देश गर्त में चला जायेगा। कांग्रेस पहले भी 21 लाख करोड़ के घोटाले कर चुकी है। देश का नाम और छवि विश्व में गिर जायेगी। वहीं अगर देश के पीएम मोदी बने तो देश के घोटालेबाजों को जेल की सलाखों के पीछे डाला जायेगा। शाह के भाषण को सुन कर लगने लगा कि मोदी और दोनों ही राहुल गांधी को देश के पीएम पद का दावेदार स्वीकार कर चुके हैं। ये सब बौखलाहट इसी बात को लेकर है कि कहीं जनता कांग्रेस और राहुल गांधी को गंभीरता से न लेने लगे। यही वजह है कि इंडिया गठबंधन की मजबूती को कमजोर करने के लिये वो हर समय हर जगह कोसते नजर आ रहे हैं। ये बात तो साफ है कि इंडिया गठबंधन के बनने से पीएम मोदी और भाजपा के होश उड़ गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here