
नयी दिल्ली। आखिरकार क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी राजनीति का दामन थाम ही लिया। गंभीर ने शुक्रवार को भाजपा के मुख्यालय में सदस्यता ली। इस अवसर पर वित्त मंत्री अरुण जेटली और आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद मौजूद थे। गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के नामी खिलाड़ी रहे हैं। लेकिन पिछले काफी समय से उन्होंने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को काफी निराश किया है। उनकी कप्तानी में कोलकाता राइडर्स ने आईपीएल 2 ट्राफी जीती है।
कीर्ति आजाद और नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब गौतम गंभीर ने भी राजनीति के लिये बीजेपी का दामन थामा है। दिल्ली के रहने वाले गंभीर के राजनीति में आने की खबरे लगातार चर्चा में बनी हुई थी। यह भी चर्चा में था कि गौतम गंभीर भाजपा की टिकट से दिल्ली में चुनाव लड़ सकते हैं। गौतम गंभीर पूर्व डीडीसीए अध्यक्ष व वित मंत्री अरुण जेटली के काफी करीबी बताये जाते हैं। जब कीर्ति आजाद जेटली पर डीडीसीए में घोटाला करने का आरोप लगाया था तो गौंतम गंभीर पहले शख्स तो जिन्होंने जेटली के पक्ष में अवाज बुलंद की थी। गंभीर के अलावा विराट कोहली भी अरुण जेटली के फेवर में मीडिया में बोलते नजर आये थे।
चर्चा है कि गंभीर को मीनाक्षी लेखी की सीट से ही लड़ाया जायेगा। इससे साफ जाहिर होता है दिल्ली अन्य छह सीटों पर भी बदलाव किया जा सकता है। क्योंेिक पार्टी ने एक एजेंसी से दिल्ली का सर्वे कराया था जिसमे सांसदों की रिपोर्ट काफी खराब बतायी गयी थी।