chhath_soniya_priyanka
Cong. President Soniya Gandhi, Gen, Secy. Priyanka Gandhi and Rahul greets on Chhath Parva

नयी ​दिल्ली। पूरे देश में छठ पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व पर सूर्य के उगने और डूबते समय अर्घ्य दे कर महिलाएं तीन दिन तक उपवास रख करती है। इस अवसर विशेष पकवान ठेकुआ, चावल के लड्डू, फल और गन्ना भी चढ़ाया जाता है। इस पर्व को बिहार में खासतौर पर मनाया जाता है। बिहारी समुदाय में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। दिलचस्प बात यह है कि यह पर्व हिन्दू समुदाय के अलावा मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग भी भागीदारी करते है।

पीएम मोदी ने छट पर्व पर सभी श्रद्धालुओं और व्रत कऱने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोग तो उगते सूर्य को प्रणाम करते हैं केवल छठ का महापर्व मनाने वाले लोग डूबते सूर्य को भी प्रणाम करते है। छठ महापर्व पर कांग्रेस ऐक्टिंग अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव ​प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी समेत अनेक कांग्रेसी नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है—सोना सटकुनिया हो दीनानाथ। जय छठी मैया।

सोनिया गांधी ने अपने जारी बयान में सभी छठ मनाने वालों को लोक आस्था और प्रकृति आराधना के महापर्व की शुभकामनाएं दी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी्र ने फेसबुक पर इस महापर्व की शुभकामना प्रेषित की है। भगवान सूर्य आप के समस्त परिवार को नयी खुशियां पदान करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here