नयी दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश लिलोठिया जी ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान क्षेत्र के गाँवो का तूफानी दौरा किया जगह जगह गाँव वासियो ने राजेश लिलोठिया जी का फूलमालाओं से स्वागत किया। कई जगह राजेश लिलोठिया जी को लडुओ से भी तोला गया । बरवाला, पूठकला,जोअन्ति, कुतबगढ़, पंजाब खोड़, कराला गांव व रामा विहार कॉलोनियों मे भी लिलोठिया जी ने कई नुकड़ सभाओ को संबोधित किया। अपने संबोधन मे राजेश लिलोठिया ने कहा कि वो स्थानीय है और क्षेत्र की समस्याओं से भली भांति परिचित है इसलिए वो बेहतर तरीक़े से समस्याओं का समाधान भी कर सकते है और क्षेत्र के रूके हुए विकास को तीव्र गति से शरु करवा सकते है।
श्री लिलोठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली देहात को धोखा दिया है और दिल्ली के गांव मे भाजपा और आप पार्टी की सरकार गैरकानूनी सीलिंग करवा के लोगो के रोजगार छीन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डी सीलिंग के नाम पर भाजपा के निगम पार्षद और आप पार्टी के विधायक मोटी कमाई मे लगे हुए है और दोनों ही पार्टिया आप पार्टी और भाजपा भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन मे ही दिल्ली का विकास हुआ था,चाहे देहात हो, पॉश एरिया हो, अनाधिकृत कालोनी हो या पुनर्वास कालोनी हो। कांग्रेस शासन मे बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों मे विकास के काम हुए। उन्होंने कहा कि पिछले 6 सालों से रुके दिल्ली के विकास को पुनः शरु करवाने के लिए सब लोग कांग्रेस के पक्ष मे भारी मतदान करके आप पार्टी व भाजपा को कड़ा जवाब दे।
श्री लिलोठिया ने मंगोलपुरी विधानसभा मे अपने चुनाव कार्यालय का भी उद्धघाटन किया और वहा मौजूद कार्यकर्ताओं को कहा कि वो घर घर जाकर भाजपा और आप पार्टी की नाकामियों को लोगों को बताए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार केन्द्र मे बनने के बाद देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों को 72000 रुपये प्रतिवर्ष देने का जो वायदा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया है उसके बारे मे गरीब परिवारों को जानकारी दे। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी को अब ये एहसास हो चुका है कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली मे कांग्रेस की जीत तय है।