Azad
Bhim Army Chief Chandrashekher Ravan at Jantar Mantar New Delhi

विनय गोयल
नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 15 मार्च को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जंतर मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन कर अपने तेवर दिखाये। जंतर मंतर पर भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर रावण ने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया कि वो मोदी को दोबारा पीएम नहीं बनने देंगे। उनको पीएम की कुर्सी के पास भी फटकने नहीं देंगे। भीम आर्मी के कार्यकर्ता आज दिल्ली के जंतर मंतर पर हुंकार रैली में भारी संख्या में उत्तर प्रदेश से आये थे। यह भी चर्चा है कि चंद्रशेखर मोदी के खिलाफ बनारस से आम चुनाव लड़ सकते हैं। कुछ दिनों पहले कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की इंचार्ज प्रियंका गांधी और रावण की मुलाकात हुई थी जिसमें उन्हें मोदी के खिलाफ प्रत्याशी बनने का सुझाव दिया गया है। पिछले आम चुनाव में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मोदी के खिलाफ मैदान में उतरे थे। लेकिन वहां उन्हें जनता ने स्वीकार न करते हुए मोदी को भारी मतों से जिताया था।
रावण ने उप्र की योगी सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी जमकर ताने कसे। यह भी कहा कि आज यहां कई जगह इंरनेट सर्विस रोक दी गयी है। हमारी रैली को विफल करने की कोशिश की गयी। लेकिन हमारे कार्यकर्ता सारी बाधायें पार कर जंतर मंतर पहुंच ही गये। रावण ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार से चुनौती देते हुए कहा कि बाबा साहब के बच्चे आज ये ऐलान करते हैं कि मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे। यह काम हम करके दिखायेंगे। हम बहुजनों से जो टकरायेगा वो धूल में मिल जायेगां। हम यहां संविधान को बचाने के लिये यहां संघर्ष करने आये हैं। जब मैंने बनारस से चुनाव लड़ने का जिक्र किया तो मोदी जी ने कुंभ में सफाई कर्मियों के पैर धोये। ये लड़ाई 85 फीसद बनाम 15 प्रतिशत की है। कांशीराम की बहनजी से मुझे आशीर्वाद मिल चुका है। दलितो और मुसलमानों को एक कर के रहेंगे। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए रावण ने कहा कि उनकी सरकार ने भी हम लोगों की कम कीमत लगायी थी। 58 हजार लोगों का डिमोशन किया गया। अखिलेश उस समय नहीं बोले। उन्हें जवाब देना होगा। मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं। बल्कि उन लोगों को सबक सिखाने आया हूं जो हमारे साथ गंदी राजनीति का खेल खेल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here