नयी दिल्ली। आज मोदी सरकार ने पांच राज्यों के राज्यपालों को इधर से उधर कर दिया। इसमें राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को वहां से हटा दिया। गया है। उनके स्थान हिमाचल के राज्यपाल कलराज मिश्र को राजस्थान का नया राज्यपाल घोषित किया गया है। कल्याण सिंह को मोदी सरकार पार्ट 1 मे राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया था। आम चुनाव के दौरान राज्यपाल पद पर रहते हुए कल्याण सिंह ने सार्वजनिक कार्यक्रम में अधिसूचना जारी होने के बाद भी मोदी को पीएम बनाने की बात कही थी। इस बात को लेकर बीजेपी की काफी फजीहत भी हुई थी। लेकिन भाजपा नेतृत्व और सरकार ने तुरंत को ऐक्शन नहीं लिया था।
इस बात को लेकर काफी हो हल्ला हुआ था। चुनाव आयोग ने भी इस मामले पर अपनी रिपोर्ट में कल्याण सिंह को दोषी बताया था। उसके बाद मामला राष्ट्रपति के पास पहुंच गया। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी। लोग बाग से इस बात को भूल ही गथे। लेकिन मोदी सरकार 2 ने तीन माह बाद ही राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को हटा कर वहां हिमाचल के राज्यपाल कलराज मिश्र को राज्यपाल बना दिया है।
मालूम हो कि कलराज मिश्र ने अपनी खराब सेहत के कारण आम चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। यही वजह थी कि उन्हें हिमाचल का राज्यपाल बनाया गया। लेकिन आज उन्हें हिमाचल से हटा कर राजस्थान का गर्वनर बना दिया गया।