Raj thakre
MNS supremo Raj thakre Blamed PM Modi for false speeking

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी बात बात में नेहरू और इंदिरा जी को दोषी ठहराते हैं लेकिन नकल भी उन्हीं की करते हैं। मोदी अपने आप को प्रधानसेवक कहते हैं यह पद सबसे पहले देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू ने अपने आप को प्रधानसेवक कहा था।
राज ठाकरे ने कहा कि नयी दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में एक पट्टिका पर नेहरू जी के हवाले से लिखा था कि देश की जनता हमें प्रधानमंत्री न समझे हमें प्रथम सेवक समझे। मोदी ने बस प्रथम सेवक की जगह प्रधानसेवक कर दिया। राज ठाकरे ने आगे कहा कि मोदी जी आपने पिछले पांच साल सिर्फ झूठ बोला। इसके अलावा कांग्रेस और विपक्ष को को कोसने का काम किया है। नेहरू और इंदिरा को सिर्फ गालियां ही दीं। राज ठाकरे 56 दलों के महागठबंधन के लिये एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
राज ठाकरे ने मोदी के इस बयान को झूठा साबित करने के लिये कि भगत सिंह और उनके साथियों की फांसी रोकने के लिये नेहरू जी ने कोई प्रयास नहीं किया यहां तक कि जेल में भगत सिंह से मिलने भी नहीं गये। सबूत के तौर पर उन्होंने पुराने अखबार की क्लिपों का प्रदर्शन किया जिसमें यह दिखाया गया था कि नेहरू जी भगत सिंह और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों से दो बार मिलने गये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here