manoj tiwari with sapna
Sapn Chowdhury with Congress Gen. Secy. Priyanka Gandhi and Delhi BJP President Manoj Twari

नयी दिल्ली। हरियाणवी डांसर और गायिका सपना आजकल सुर्खियां बटोरने में लगी हैं। तीन दिनों से उनको लेकर काफी अफवाहें गर्म हैं। दो दिन पहले वो कांग्रेस कार्यालय जा कर सदस्यता लेती हैं। फिर अगले दिन शाम होते होते सपना ने नया नाटक किया ओर प्रेस के सामने यह कहा कि उसने कांगेस की सदस्यता ली नहीं प्रचार का सवाल ही नहीं उठता। सपना के यू टर्न से कांग्रेस भी सन्न रह गयी। सोमवार को एक और अफवाह रही कि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्विट कर सपना से भाजपा के लिये प्रचार करें। इतना ही नहीं यह चर्चा मे हैं कि इतवार की शाम मनोज तिवारी और सपना मिले और साथ डिनर भी किया। एक सवाल जो लोगों के मन में उठ रहा है कि जो मोदीभक्त सोशल मीडिया पर सपना चैधरी को दो कौड़ी की नचनिया कह रहे थे अब क्या वो उसे दीदी या मैडम कहेंगे। खासतौर तब जब बीजेपी एमपी मनोज तिवारी उसके साथ डिनर करते हैं
हरियाणवी लोक गायिका सपना चैधरी पिछले एक दो दिनों से चर्चा में हैं। सपना ने दिल्ली आ कर कांग्रेस की सदस्यता लेकर लोगों को हैरानी में डाल दिया। यह भी चर्चा हुई कि सपना को हेमा के खिलाफ मथुरा उतारा जायेगा। इस बात को टीवी चैनलो ने अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिये खूब इस्तेमाल किया। सत्तापक्ष के लोगों ने सोशल मीडिया और खबरिया चैनलों पर सपना चैधरी के कांग्रेस में जाने को लेकर खूब चटखारे लेकर बयान दिये। यह कहा जा रहा था कि कांगे्रस अब नचनियों के सहारे सत्ता में आना चाह रही है। खासतौर से सत्ताधारी दल ने सपना को काफी बुरा भला कहा। सोशल मीडिया में तो सपना के चरित्र तक की धज्जियां उड़ाई गयी।
पिछले दो साल में सपना चैधरी की लोकप्रियता में काफी उछाल आया। 2017 में वो बिग बाॅस सीजन 12 में कंटेस्टेंट बन कर गयी थी। इससे उसकी लोकप्रियता में और इजाफा हुआ। इस बीच सपना का मुंबई में आना जाना शुरू हो गया। यह भी सुनाई दिया कि उसे फिल्म करने का भी मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here