sapna vs congress
Dancer Sapna Chowdhery with Congress Gen. Secy. Priyaka wadra Gandhi

नयी दिल्ली। हरियाणवी लोक गायिका सपना चैधरी पिछले एक दो दिनों से चर्चा में हैं। सपना ने दिल्ली आ कर कांग्रेस की सदस्यता लेकर लोगों को हैरानी में डाल दिया। यह भी चर्चा हुई कि सपना को हेमा के खिलाफ मथुरा उतारा जायेगा। इस बात को टीवी चैनलो ने अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिये खूब इस्तेमाल किया। सत्तापक्ष के लोगों ने सोशल मीडिया और खबरिया चैनलों पर सपना चैधरी के कांग्रेस में जाने को लेकर खूब चटखारे लेकर बयान दिये। यह कहा जा रहा था कि कांगे्रस अब नचनियों के सहारे सत्ता में आना चाह रही है। खासतौर से सत्ताधारी दल ने सपना को काफी बुरा भला कहा। सोशल मीडिया में तो सपना के चरित्र तक की धज्जियां उड़ाई गयी।
पिछले दो साल में सपना चैधरी की लोकप्रियता में काफी उछाल आया। 2017 में वो बिग बाॅस सीजन 12 में कंटेस्टेंट बन कर गयी थी। इससे उसकी लोकप्रियता में और इजाफा हुआ। इस बीच सपना का मुंबई में आना जाना शुरू हो गया। यह भी सुनाई दिया कि उसे फिल्म करने का भी मिला है।
लेकिन एक दिन बाद यह खबर आयी कि कांग्रेस ने मथुरा से हेमा के आगे महेश पाठक को टिकट दे दिया। इतवार की शाम होने तक यह खबर आ गयी कि सपना चैधरी कांग्रेस की कभी सदस्य ही नहीं बनीं। जबकि वीडियो में सपना पार्टी का सदस्यता फार्म भर रही हैं। उनके पार्टी में आने पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने ट्विटर से उन्हें पार्टी ज्वाइन करने की बधाई तक दी थी। लेकिन इतवार की शाम को सपना ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह कहा कि उन्होंने कांग्रेस की कभी सदस्यता ली नही थी। जब कि कांग्रेस के नरेंद्र राठी ने इस बात की पुष्टि करी कि उन्होंने ही सपना से सदस्यता फार्म भरवाया था। यह राज समझ में नहीं आ रहा है कि सपना झूठ क्यों बोल रही हैं। वो अपनी और प्रियंका वाली फोटो को झुठला रही है कि यह फोटो काफी पुरानी है।
सपना के कांग्रेस ज्वाइन करने से लोगों में यह संदेश गया कि पार्टी सपना की लोकप्रियता को कैश करने के लिये सपना का इस्तेमाल करेगी। यह बात पूरे देश में महाबहस में तब्दील हो गयी। पूरे देश में इस बात को लेकर खूब छीछालेदर हुइ कि कांग्रंस के पास लोकसभा में चुनाव लड़ने को कोई नेता तैयार नहीं है। तभी एक सी ग्रेड की गायिका को लोकसभा चुनाव में उतारने की कोशिश की जा रही है। सपना और प्रियंका की एक साथ वाली फोटो को सोशल मीडिया पर काफी टैग किया गया। अभी तक मोदी भक्त सोनिया और प्रियंका पर कीचड़ उछालते थे लेकिन सपना के कांगे्रस में आने से उन्हें अपनी भड़ास निकालने का नया मुद्दा मिल गया। लेकिन एक बात यह समझ में नहीं आती है कि जिस पार्टी में हेमा और स्मृति ईरानी भी फिल्म और टीवी की दुनिया से आ कर सांसद बनी हैं तो ऐसे में सपना का डांसर होने में क्या बुराई है। हेमा और स्मृति ईरानी भी पहले शोज और डांस किया करती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here