नयी दिल्ली। बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में वो फ्लाइट से कहीं जा रही थीं। इसी दौरान उनकी फ्लाइट क्रू से किसी बात पर कहा सुनी हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी कि बीजेपी सांसद प्लेन में ही धरने पर बैठ गयीं। उनके इस रवैये से अन्य यात्रियों ने इस बात का विरोध किया और कहा कि आपको ऐसे करने से दूर रहना चाहिये। आपको यहां पर धरना देने पर शर्म आनी चाहिये। प्रज्ञा ठाकुर निजी विमान से भोपाल जा रही थी।
मालूम हो कि दिल्ली से प्रज्ञा भोपाल एक निजी विमान में सवार हो कर जा रही थीं। इस बीच क्रू मेंबर और प्रज्ञा के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार प्रज्ञा क्रू मेंबर से प्रथम श्रेणी में बैठने के लिये जिद कर रही थीं। लेकिन मेंबर इस बात के लिये तैयार नहीं थे। लेकिन प्रज्ञा इसी बात पर अड़ गयीं। इतना ही नहीं विमान में सांसद ने धरना शुरू कर दिया। इस पर विमान में सवार अन्य यात्रियों ने बीजेपी सांसद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आपकी हरकतों से सभी यात्रियों को परेशानी हो रही है। आप जनप्रतिनिधि होते हुए ऐसा कर रही हैं आपको शर्म आनी चाहिये।
वहीं प्रज्ञा ठाकुर का कहना है कि वो क्रू मेंबर से इमरजेंसी सीट की मांग कर रही थीं लेकिन वो उनकी मांग को नहीं मान रहे थे। उन्होंने साथ क्रू मेंबर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप क्रू मेंबर पर लगाया है। उन्होंने एयरपोर्ट डाइरेक्टर से इस बारे में शिकायत भी दर्ज करायी है।