shatru
Cong. Leader and bollywood actor Shatrughn Sinah twnats on PM Modi

नयी दिल्ली। फिल्मी दुनिया के जाने माने ऐक्टर और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा अपने अलग अंदाज और डायलॉग के लिये जाने जाते है। जब वो भाजपा सांसद थे तब भी केन्द्र सरकार की आलोचना कर रहते थे। पार्टी में ही उनके काफी विरोधी बन गये थे। यह भी देखा जा रहा था कि एलके आडवाणी, यशवंत सिन्हा, जस​वंत सिंह और शांता कुमार जैसे वरिष्ठ बीजेपी नेताओं की अनदेखी की जा रही थी। इससे नाराज शाटगन ने ठीक आम चुनाव से पहले बीजेपी को बाय बाय करते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया लेकिन यह बात दीगर है कि कांग्रेस के टिकट पर जनता ने उन्हें अपना समर्थन नहीं दिया।

श्री सिन्हा ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया कि सर फिर न कहना होशियार नहीं किया। हरियाणा और झारखंड में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं आया। सर आपके लिये हालात खराब होते जा रहे हैं। आपका नियंत्रण खोता जा रहा है। एक के बाद एक कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा जीत कर भी हार गयी। आपका विश्वसनीय 30 साल पुराना घटक दल सिर्फ हठधर्मिता के कारण के कारण गठबंधन से छिटक गया। इतना ही नही महाराष्ट्र में विपक्ष की एकता के आगे आप मात खा गये और सत्ता हाथ मेंं आते आते रह गयी। और गलत प्रचार प्रसार और कैब एनआरसी की वजह से अराजकता की चपेट में देश आ गया है। आप बाद में यह न कहना कि मैंने आपको आगाह नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here