Rishabh-Pant4 ipl
Rishabh Pant wash the Mumbai Indians on Home Ground Wankhede Staidium in IPL 2019

नयी दिल्ली। संडे का दिन आईपीएम प्रेमियों के लिये खासा दिलचस्प रहा। हैदराबाद टीम को हार का मंुह देखना पड़ा जबकि मुंबई इंडियन को दिल्ली कैपिटल के हाथों मैच खोना पड़ा। इन दोनों मैचों में दिल्ली कैपिटल के ऋषभ पंत और कोलकाता राइडर्स के आन्द्रे रसल ने जबरदस्त खेल दिखाया। पंत ने अपनी बल्लेबाजी का हुनर दिखाते हुए मुंबई इंडियन के दांत खट्टे कर दिये। पंत ने 27 गेंदों पर 78 रन बनाये जिसमें 7 छक्के और 7 ही चैके हैं। मंुबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल ने 37 रनों से हरा दिया।
ऋषभ ने अपनी टीम के लिये जबरदस्त बैटिंग करते हुए मुंबई के गेंदबाजों को जमकर पीटा। पंत के खेल से दिल्ली का स्कोर 214 जा पहुंचा। मुबई की ओर से केवल युवी ही अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन कर पाये। उन्होने 37 गंेदों पर 53 रन बनाये। दूसरी ओर से खिलाड़ी टिक कर ही नहीं खेले। पूरी टीम बीस ओवर भी नहीं खेली और 176 रन ही बन सके। ऋषभ को मैन आॅफ द मैच का खिताब मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here