Home Uncategorized पंजाब में युवती ने सगे भाई से क्यों की शादी

पंजाब में युवती ने सगे भाई से क्यों की शादी

0
पंजाब में युवती ने सगे भाई से क्यों की शादी
A pujabi girl broken social and teaditional laws and marry with real brother

नयी दिल्ली। लोग शोहरत और दौलत के लिये बेमेल शादी कर लेते हैं लेकिन पंजाब में तो एक लड़की ने अपने ही सगे भाई शादी कर ली। हैरानी की बात तो यह है कि इस अनैतिक शादी में लड़की के घर वाले भी शामिल थे। जिस किसी ने भी इस शादी की बात सुनी उसका मुंह खुला कर खुला ही रह गया। एक मामूली बात के लिये रिश्ते तार तार कर दिये सामाजिक व्यवस्था को भी दागदार कर दिया। कारण भी अजीबो गरीब बताया जाता है। बताया जाता है कि लड़की आस्ट्रेलिया में शिफ्ट होना था। आस्ट्रेलिया में वीसा की परेशानी आती है। शादी के बाद लड़की ने अपने भाई की पत्नी के रूप में पासपोर्ट बनवाया और अस्ट्रेलिया चली गयी।
यह किस्सा पंजाब के एक गांव का है। वहां एक परिवार रहता है जिसका एक लड़का आस्ट्रेलिया में रहता है। उस परिवार में एक लड़की भी थी जो आस्ट्रेलिया जाना चहती थी आस्ट्रेलिया जाने के लिये वीजा मिलना आसान नहीं था। इसलिये घरवालों ने एक घिनौना फैसला किया। उन्होंने अपनी लड़की आस्ट्रेलिया भेजने का अनोखा तरीका निकाला। उन्होंने अपनी बेटी का विवाह सगे बेटे से करवा दिया और उसका प्रमाणपत्र गुरुद्वारे से बनवा लिया। इसके बाद पासपोर्ट बनवा कर वीजा ले लिया। इतना ही नहीं दोनों भाई बहन पंजाब से आस्ट्रेलिया आ गये। वहां एक महिला को इस मामले का पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। जांच में इस साजिश का खुलासा हुआ।
पुलिस की जानकारी के अनुसार यह पता चला कि लड़का आस्ट्रेलिया में स्थाई नागरिक है। उसकी बहन ने जाली कागजात बनवाये और मैरिज सर्टिफिकेट गुरुद्वारे से बनवा कर आफिस से पंजीकरण करवा लिया। इन लोगों ने धार्मिक, कानूनी और सामाजिक व्यवस्था को धोखा दिया है ताकि विदेश में रह सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here