मध्य प्रदेश: कल कटनी में एक आध्यात्मिक गुरु देव प्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाईं गईं। हैरत की बात यह कि इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद रही।
Madhya Pradesh: People in huge numbers attended the funeral of Dev Prabhakar Shastri 'Dadda ji', a spiritual leader… https://t.co/rdkJTtbyQz
— ANI (@ANI) 1589880763000
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 128 नए केस मिले। एक शख्स की मौत भी हुई। अबतक कुल 5757 केस। 139 की मौत, 3232 ठीक।
आपको बता दें कि सड़कों पर प्रवासी मजदूरों की जैसी भीड़ जुटी है और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं, ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है।
हालांकि ट्रेन में करीब 1000 उन्हीं लोगों को चढ़ने दिया जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। बाकी लोगों को पुलिस ने वहां से हटा दिया।
महाराष्ट्रः बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ जुटी। आज यहां से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना होनी थी।
केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि ‘कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण जिन स्टूडेंट्स ने विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना रद्द कर दी है, उन्हें भारत में पढ़ाई जारी रखने का अवसर दिया जा रहा है। मैंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को सलाह दी थी कि ऐसे स्टूडेंट्स को जेईई मेन 2020 में शामिल होने का एक और मौका दिया जाना चाहिए।’ अब एनटीए ने केंद्रीय मंत्री की सलाह मानते हुए इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है।
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2020 के संबंध में एक बड़ी घोषणा की गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट के जरिए दी है। ये घोषणा उन उम्मीदवारों को बड़ी राहत देने वाली है, जो किसी कारण से जेईई मेन 2020 के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे।
लॉकडाउन 4.0 के दौरान दिल्ली के करोलबाग में दुकानें ऑड-ईवन की तर्ज पर खुलेंगी।
Delhi: Shops in Karol Bagh market to open on an odd-even basis during #Lockdown4. Senior VP, Ajmal Khan Road Trader… https://t.co/KEIVj4miOo
— ANI (@ANI) 1589876387000
दिल्ली: चौथे चरण के लॉकडाउन के बीच दिल्ली-नोएडा बॉर्डर के पास कालिंदी कुंज क्षेत्र में भयंकर ट्रैफिक जाम लगा है।
Delhi: Traffic congestion in Kalindi Kunj area near Delhi-Noida (Uttar Pradesh) border amid 4th phase of… https://t.co/qzoZdmJUOJ
— ANI (@ANI) 1589874548000
कर्नाटक में इस समय 802 ऐक्टिव केस हैं जबकि 530 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं, कोरोना की वजह से राज्य में अबतक 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
आपको बता दें कि यह कर्नाटक में एक दिन में सामने आए कोरोना केसों का सर्वाधिक आंकड़ा है।
कर्नाटक में एक दिन में कोरोना के 127 नए केस सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,373 हो गई है।
127 #COVID19 cases reported today in Karnataka is the highest spike in cases in the state in a single day. https://t.co/Cyvqr31g1F
— ANI (@ANI) 1589874955000
यह दिल्ली में एक दिन में कोरोना संक्रमण के केसों में सबसे बड़ा उछाल है।
दिल्ली में इस समय कोरोना के 5,638 ऐक्टिव केस हैं।
बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना के 500 नए केस सामने आए।
प्रियंका गांधी ने प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए जिन बसों की व्यवस्था की है, वे शाम 5 बजे नोएडा, गाजियाबाद बॉर्डर पर पहुंच जाएंगी।
Sandeep Singh, Personal Secretary to Congress leader Priyanka Gandhi Vadra writes to UP Additional Chief Secy-Home,… https://t.co/JbevNVzQGj
— ANI UP (@ANINewsUP) 1589872544000
चंडीगढ़: कोरोना लॉकडाउन के बीच सेक्टर -17 के बाजार में दुकानें खुलीं। प्रशासन ने लॉकडाउन 4.0 के गाइडलाइंस के अनुसार बाजार को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहने की अनुमति है।
Chandigarh: Shops open in Sector-17 market amid #CoronaLockdown. The Union Territory (UT) administration has allowe… https://t.co/kNkNacHeRg
— ANI (@ANI) 1589870542000
कर्नाटक: कोरोना लॉकडाउन के बीच बेंगलुरु के बसावनगुड़ी में डोड्डा गणपति मंदिर और श्री बिग बुल मंदिर को बंद रखा गया है। आपको बता दें कि लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस के मुताबिक, सभी धार्मिक गतिविधियों को बंद रखा गया है।
Karnataka: Dodda Ganapathi temple & Sri Big Bull temple in Basavanagudi, Bengaluru closed for devotees amid… https://t.co/t6RQFCNCvS
— ANI (@ANI) 1589869346000
अब तक, दिल्ली से लगभग 65,000 प्रवासियों को ट्रेनों द्वारा उनके गृह राज्यों में भेजा गया है। हम दिल्ली में फंसे उनके नागरिकों को वापस भेजने के लिए विभिन्न राज्यों से अनुमति मांग रहे हैं: दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया
Till now, around 65,000 migrants from Delhi have been sent to their home states by trains. We are seeking permissio… https://t.co/J96qheTYhM
— ANI (@ANI) 1589870170000
ये बातें अरविंद केजरीवाल ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कही।
हमने सारी चीजें अभी नहीं खोली हैं, धीरे-धीरे ही चीजों को खोल रहे हैं। मॉल्स, सिनेमा हॉल, मेट्रो वगैरह को हमने अभी नहीं खोला हैः अरविंद केजरीवाल
शुरुआत में हमारे पास पीपीई किट्स नहीं थे। हमें यह नहीं मालूम था कि कौन सी किट अच्छी है, लेकिन आज स्थिति अलग है। हम पहले से ज्यादा तैयार हैंः अरविंद केजरीवाल
लॉकडाउन तो जिंदगीभर चलाया नहीं जा सकता है क्योंकि कोरोना कबतक चलेगा यह किसी को पता नहीं है। हमने एक साथ 50,000 मरीजों को हैंडल करने की तैयारी कर ली हैः अरविंद केजरीवाल
फरवरी में विदेश से लौटे लोगों की वजह कोरोना संक्रमण फैला है। हमने दिल्ली में 0 कोरोना केस से शुरुआत नहीं की बल्कि करीब 2000 केसों से कीः अरविंद केजरीवाल
फंसे हुए मजदूरों को ट्रेनों से भेजने के लिए गृह मंत्रालय ने रिवाइज्ड स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल जारी किया।
Ministry of Home Affairs (MHA) issues revised Standard Operating Protocol (SOP) on the movement of stranded workers… https://t.co/abZ4l8H8Ye
— ANI (@ANI) 1589868970000
यूपी सरकार ने प्रियंका गांधी से कहा है कि एक्सपो मार्ट के पास मैदान में जिला मैजिस्ट्रेट, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) को 500 बसें मिलनी चाहिए।
500 buses should be provided to District Magistrate, Gautam Buddh Nagar, at ground near Expo Mart: UP govt to Priyanka Gandhi Vadra
— Press Trust of India (@PTI_News) 1589868109000
बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 66 और जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या अब बढ़कर 1328 हो गई है।
55 police personnel of Maharashtra police have tested positive for COVID19, in the last 24 hours. Total number of p… https://t.co/9OkQzpwEWP
— ANI (@ANI) 1589866623000
लॉकडाउन 4.0 में बंदिशों से काफी हद तक राहत मिलने के बाद राजधानी दिल्ली में पटरी पर वापस लौट रही है जिंदगी। देखिए….
लॉकडाउन 4.0 में बंदिशों से काफी हद तक राहत मिलने के बाद राजधानी दिल्ली में पटरी पर वापस लौट रही है जिंदगी। देखिए…… https://t.co/T696f8jepI
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) 1589864130000
दिल्ली सरकार की गाइडलाइंस में कहा गया है कि बसों में 20 से ज्यादा सवारियां नहीं बैठ सकतीं, साथ ही उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। लेकिन फिलहाल बसों में ऐसी सुविधा उपलब्ध तो दिखाई नहीं दे रही है।
दिल्ली सरकार की गाइडलाइंस में कहा गया है कि बसों में 20 से ज्यादा सवारियां नहीं बैठ सकतीं, साथ ही उनकी थर्मल स्क्री… https://t.co/7LVd6ZngN6
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) 1589864019000
लॉकडाउन 4.0 के प्रभावी होने के बाद दिल्ली में आज से बस सेवाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है।
लॉकडाउन 4.0 के प्रभावी होने के बाद दिल्ली में आज से बस सेवाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का… https://t.co/mEhjcOF6pv
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) 1589863230000
राजस्थानः कोरोना लॉकडाउन के बीच कल जोधपुर में एक जोड़ा शादी के बंधन में बंधा। दुलहन नीतू का कहना है, ‘हमने मास्क पहना था और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया था। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सभी को मास्क पहनना चाहिए।’
Rajasthan: A couple tied the knot in Bhadwasiya, Jodhpur yesterday amid #CoronaLockdown. Neetu, the bride said, "We… https://t.co/GYEh7eHvV8
— ANI (@ANI) 1589863712000
कोरोना वायरस लॉकडाउन पर केंद्र सरकार के बाद दिल्ली सरकार ने भी अपनी गाइडलाइंस का ऐलान कर दिया है। दिल्ली सरकार ने ट्रांसपोर्ट समेत बाकी कई चीजों को छूट दी है जिसपर विपक्ष सवाल उठा रहा है। बीजेपी से सांसद गौतम गंभीर और विजय गोयल ने इसे गलत फैसला बताया है। गंभीर ने कहा कि यह दिल्ली का डेथ वॉरंट साबित हो सकता है। वहीं विजय गोयल ने कहा कि इससे कहीं दिल्ली वुहान न बन जाए। इन दोनों के अलावा कई ट्विटर यूजर्स ने भी इस फैसले पर सवला उठाए।
वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत ओमान के मस्कट से 166 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान आज हैदराबाद पहुंचा।
Telangana: An Air India Express special flight arrived in Hyderabad from Muscat, Oman yesterday with 166 passengers… https://t.co/djsqPhW35X
— ANI (@ANI) 1589863099000
बिहार में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,442 हो गई है।
19 new COVID19 cases reported in the state, taking the total number of positive cases in the state to 1442: Princip… https://t.co/29GRAGCTIa
— ANI (@ANI) 1589863060000
दिल्ली सरकार ने ऑटो, टैक्सी, निजी टैक्सी और बस सेवाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। एक समय में एक ऑटो में केवल 1 यात्री, एक कार में 2 यात्री और बस में 20 यात्री होने की अनुमति है
Delhi government has allowed resumption of auto, taxi, private cab and bus services. Only 1 passenger in an auto, 2… https://t.co/vMwZHxYD9Z
— ANI (@ANI) 1589862908000
देश में कोरोना के कहां कितने मरीज, यहां देखिए पूरी लिस्ट
राजस्थान में कोरोना के 122 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 5,629 हो गई है।
122 new COVID19 positive cases, 1 death reported in the state; the total number of positive cases in the state is n… https://t.co/Nr7KrhaQle
— ANI (@ANI) 1589861566000
कर्नाटक सरकार ने पब्लिक बस सर्विस को भी अनुमति दे दी है। मैसूरु में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा है।
Mysuru: Karntaka government has allowed resumption of public bus services in the state during the fourth phase of C… https://t.co/0lsgKDCPOf
— ANI (@ANI) 1589861959000
दिल्ली सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक, लॉकडाउन 4.0 में बाइक पर दो लोगों को चलने की अनुमति नहीं है, लेकिन फिर भी लोग ऐसा करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें सरदार पटेल मार्ग की हैं।
Delhi: According to Delhi Government guidelines for the fourth phase of COVID19 lockdown, no pillion riding is allo… https://t.co/ZzLheZ3hMM
— ANI (@ANI) 1589860839000
लॉकडाउन 4.0 में यूपी सरकार से छूट मिलने के बाद प्रयागराज के चौक मार्केट में दुकानें खुलीं, लौटी रौनक।
Shops open in the main market chowk in Prayagraj, following relaxations in #LockDown4 by the state government. All… https://t.co/ywJFgaK1Jt
— ANI UP (@ANINewsUP) 1589860278000
कर्नाटक में आज से बस सेवाओं को अनुमति मिल गई है। तस्वीरें कलबुर्गी की हैं।
Kalaburagi: Karnataka government has allowed bus services to resume from today in #Lockdown4. https://t.co/YNKor1nMMa
— ANI (@ANI) 1589860217000
लॉकडाउन 4.0 में हैदराबाद में ऑटो व टैक्सी चलनी शुरू। नाई की दुकानें भी खोली गईं।
Hyderabad: Auto and taxi services resume, barbershops open, in the fourth phase of lockdown till May 31 https://t.co/vk5izkA6kw
— ANI (@ANI) 1589859939000
लॉकडाउन 4.0 में छूटों का दायरा बढ़ने के बाद बेंगलुरु में सुबह-सुबह लोग मॉर्निंग वॉक करते दिखाई दिए। बता दें कि बेंगलुरु में आज पार्क को खोल दिया गया है।
Bengaluru: A number of morning walkers were seen taking entry into Cubbon Park and Lalbagh Botanical Garden as park… https://t.co/6eIErAGgVw
— ANI (@ANI) 1589859770000
CISF और CRPF की कुल 5 कंपनियां आज से मुंबई में 1,3,5,6 और 9 ज़ोन में तैनात की जाएंगी: मुंबई पुलिस पीआरओ
#COVID19: Total 5 companies of CISF and CRPF to be deployed in zones 1,3,5,6 and 9 in Mumbai from today: Mumbai Police PRO
— ANI (@ANI) 1589857463000
बीते 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के 4,970 नए मामले और 134 मौतें रिपोर्ट की गईं।
यह हादसा आरणी तहसील में हुआ। बस ने एक डंपर को पीछे से टक्कर मारी जिसके बाद यह हादसा हुआ।
महाराष्ट्रः सोलापुर से झारखंड की ओर जा रही स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस का यावतमाल में ऐक्सिडेंट हो गया। इस हादसे में बस ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए।
#BreakingNews #BusAccident महाराष्ट्रः सोलापुर से झारखंड की ओर जा रही स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस का यावतमाल में ऐ… https://t.co/NnbW72bJP1
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) 1589855632000
इस गाड़ी में करीब 17 लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीते रात महोबा में झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर एक डीसीएम के पलटने से 3 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए।
Mahoba: 3 migrant labourers dead and over 12 injured after a DCM vehicle carrying them overturned on Jhansi-Mirzapu… https://t.co/nLWijq0Tmk
— ANI UP (@ANINewsUP) 1589851705000
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह व्यक्ति हाल ही में दिल्ली से लौटा था।
A man from Chamoli district tests positive for COVID19. He had recently returned from Delhi. This is the first posi… https://t.co/SZxX9wnYST
— ANI (@ANI) 1589853962000
दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच खरीदारी के लिए लोग गाजीपुर में थोक फल व सब्जी मंडी में पहुंचे।
Delhi: People arrive at wholesale fruit and vegetable market in Ghazipur, to make purchases amid the… https://t.co/WcP1C7WrY9
— ANI (@ANI) 1589852217000
भारत में कोरोना के मामले अब एक लाख के पार हो चुके हैं जिनमें से 3,144 लोगों की मौत हो चुकी है।
नमस्ते, नवभारत टाइम्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अपने इस लाइव ब्लॉग में हम आपके लिए कोरोना वायरस और लॉकडाउन 4.0 से जुड़ा हर अपडेट लेकर आते हैं। तो बने रहिए हमारे साथ…







