मोदी शाह की छटपटाहट और छात्रों की गूंजमोदी सरकार की परेशानी की वजह बनते राहुलकेन्द्र की मोदी सरकार और एनडीए छात्रों की गूंज कार्यक्रम की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा रही है। इसलिये जहां जहां भाजपा शासित राज्य है वहां इस कार्यक्रम के आयोजनों पर प्रशासन की ओर से रोड़े अटकाये जा रहे हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के पुणे के कार्यक्रम को लेकर देखा जा रहा है। 22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम तय है इस कार्यक्रम में जेन जी को राहुल गांधी संबोधित करने जा रहे हैं। यह उम्मीद लग रही है कि यहां यूपी के प्रयागराज से अधिक युवाओं के आने की संभावना है। ऐसे में महाराष्ट्र पर केन्द्र की ओर दबाव बनाया जा रहा है कि किसी तरह इस कार्यक्रम में व्यवधान डाले जायें कि कार्यक्रम सफल न हो। इस कार्यक्रम में युवा लड़कियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। महा सरकार और पुलिस इस कार्यक्रम की सफलता और लोकप्रियता से इतना घबरा रहे हैं कि अनेक प्रकार के प्रतिबंध लगाने के लिये पुलिस कमिश्नर ने 14 दिनों के लिये सख्त प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। पुलिस के अनुसार पांच से अधिक लोगों पर प्रतिबंध, किसी भी प्रकार के सरकार विरोधी नारे, पोस्टर रील,गाने डीजे और टिप्पण्यिां नहीं की जा सकती है। दिल्ली जंतर मंतर युवाओं के आयोजित धरने प्रदेर्शन से सीख लेकर पहले से ही पुलिस ने यह गाइडलाइन दे दी है। कांग्रेस ने पुणे पुलिस प्रशासन के इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए काह कि मोदी सरकार और एनडीए युवाओं के वाजिब सवालों से डर रही है। इसलिये उनपर दमनकारी हथकंडे युवाओं के चुभते सवालों से केन्द्र सरकार बेचैन!इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि मोदी सरकार इंडिया ब्लॉक की यूनिटी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता व युवाओं में बढ़ती स्वीकार्यता से डर रही है। इसका कारण यह है कि जिस तरह से कांग्रेस और राहुल गांधी ने सीजेपी के आंदोलन को पूरी तरह से समर्थन दिया और लोकसभा में इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है उससे पूरी सरकार घुटनों पर आ गयी है। पिछले तीन चार माह से राहुल गांधी ने कांग्रेस के बैनर तले छात्रों की गूंज कार्यक्रम किये हैं। उससे युवाओं में कांग्रेस के प्रति रुझान बढता जा रहा है। खासतौर से राहुल गांधी युवाओं के दिल में जगह बनाने में सफल हुए हैं। ये बात इस कार्यक्रम में युवाओं की लगातार बढ़ती संख्या है। ऐसे में भाजपा औश्र मोदी सरकार इस बात को कैेसे हजम कर सकती है कांग्रेस जनता के बीच लोकप्रिय हो। देश के विभिन्न शहरों में हो रहे हैं आयोजनपहली बार कांग्रेस ने राजस्थान के कोटा में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन किया। भारी संख्या में युवाओं भागीदारी की और राहुल गांधी से मिलकर अपने मन की बात और समस्याओं का इजहार किया। कोटा के बाद उत्तराखंड के देहरादून में यह कार्यक्रम 15 से 17 जून को आयोजित होना था। इस कार्यक्रम के लिये परेड ग्राउन्ड के लिये पौने दो लाख धनराशि जमा भी कर दी गयी थी। लेकिन कार्यक्रम के ठीक 1 दिन पहले नगर निगम ने उनके कार्यक्रम को रद कर दिया। कारण यह बताया कि सरकार का कोई पूर्वनियोजित कार्यक्रम होना है। इसी तरह यूपी के प्रयागराज में 8 जुलाई को कार्यक्रम को रद करने की प्रशासन द्वारा प्रयास किया गया। कई ऐसे बेवजह के कारण बताये गये। इसके बावजूद छात्रों की गूंज कार्यक्रम उम्मीद से ज्यादा सफल बताया गंया।
—बार देखा गया
क्या यह खबर उपयोगी लगी?

टिप्पणियां 0