आसुस (Asus) रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (ROG) फैन्स के लिए खुशखबरी है। फ्लिपकार्ट की मोबाइल्स बोनांजा सेल के दौरान Asus ROG Phone 3 को तगड़े डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट सेल में आसुस ROG Phone3 पर 5,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। आसुस आरओजी फोन 3 को फ्लिपकार्ट के मोबाइल अवॉर्ड्स 2020 में बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन का खिताब मिला है। फ्लिपकार्ट की मोबाइल्स बोनांजा सेल 7 अप्रैल से 11 अप्रैल 2021 तक चलेगी। 

अब इतनी हुई आसुस के इस स्मार्टफोन की कीमत
फ्लिपकार्ट मोबाइल्स बोनांजा सेल में Asus ROG Phone 3 की शुरुआती कीमत अब 41,999 रुपये हो गई है। यह कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की है। इस वेरियंट की कीमत 46,999 रुपये है। मोबाइल्स बोनांजा सेल में इस वेरियंट पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस वेरियंट की कीमत 49,999 रुपये थी, जो कि डिस्काउंट के बाद अब 45,999 रुपये हो गई है। 

यह भी पढ़ें- Realme स्मार्टफोन्स पर धांसू ऑफर, 10 हजार रुपये तक का डिस्काउंट
 

कुछ ऐसे हैं Asus ROG Phone 3 के स्पेसिफिकेशंस
आसुस आरओजी फोन 3 में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। आसुस का यह गेमिंग स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्लस 5G प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन में GameCool 3 कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 270Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ आया है। आसुस आरओजी फोन 3 ऐंड्रॉयड 10 पर बेस्ड ROG UI पर चलता है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आया है। फोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। 

फोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा
आसुस के इस स्मार्टफोन के रियर में मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686  सेंसर है। इसके अलावा, फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फोन के बैक में तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।    

यह भी पढ़ें- SBI ने अपने कस्टमर्स को किया अलर्ट, जानें क्या है वजह



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here