बिहार में २१ साल तक राजपाट संभालने वाले सीएम नीतिश कुमार आज कहां और किस हालात में हैं किसी को कोई जानकारी नहीं है। मीडिया में भी उनकी मौजूदगी नहीं के बराबर है। चार माह पहले बीजेपी ने नितीश कुमार को ऐसी क्या पट्टी पढ़ाई कि वो राजपाट त्याग कर राज्यसभा के सदस्य बन गए थे। आज के हालात में बिहार में nda सरकार तो है लेकिन बीजेपी का ढाई दशक पुराना सपना पूरा हो गया और सीएम पद पर भाजपा विधायक सम्राट चौधरी की ताजपोशी कर दी गई। पूरी तरह से बिहार में बीजेपी का दबदबा क़ायम हो गया है। कहने को NDA govt लेकिन चलती केवल भाजपा नेताओं की है। नितीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को mlc बना कर सरकार में हेल्थ मिनिस्टर बनाया गया है। नितीश कुमार शायद इसी में खुश हो गए हैं। लेकिन चर्चा है कि बिहार में नितीश कुमार प्रभाव धीरे धीरे कम किया जा रहा है।

दिल्ली आ कर निष्क्रिय हो गए नितीश कुमार!

आजकल नितीश कुमार किसी भी सार्वजनिक या सरकारी आयोजनों से दूर रहते हैं। राज्यसभा में भी उनकी मौजूदगी नहीं होती है। सबसे दिलचस्प बात है कि बांकीपुर उप चुनाव में बीजेपी का उम्मीदवार जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर से बुरी तरह हार गए। ये हार पूरे NDA govt के लिए झटका है। ये सीट बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की पुश्तैनी सीट थी। प्रशांत किशोर की जीत भाजपा की साख के लिए बदनुमा दाग है। जेडीयू Mla अनंत सिंह ने खुलकर बोल दिया कि नितीश कुमार होते तो ऐसा नहीं होता।

पाठकों की राय

टिप्पणियां 0

सभ्य और विषय से जुड़ी भाषा का प्रयोग करें।