समाजवादी चिंतक श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों और अन्य प्रदेशों में जोश और उत्साह के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सम्बोधित किया।अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में आये प्रबुद्ध समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम जनेश्वर मिश्र पार्क में होना था लेकिन सरकार के लोगों ने परमीशन नहीं दी। इसलिए कार्यक्रम यहां कार्यालय में करना पड़ा। आज हम लोग जनेश्वर मिश्र जी के मिशन को पूरा करने का संकल्प लेते है। उनका मिशन लगातार चलता रहेगा। समाजवादी सरकार में जनेश्वर मिश्र जी के नाम पर सबसे बड़ा पार्क मनाया गया। इस पार्क को सदियों तक याद किया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि आज हम लोग समाजवादी चिंतक, जनेश्वर मिश्र जी की जयंती मना रहे है। उन्होंने समाजवादी आन्दोलन को जीवन पर्यन्त आगे बढ़ाया। अपने जीवन में समाजवादी सिद्धांतों को अपनाया। जनेश्वर मिश्र जी ने सादगी के साथ अपने विचारों से सबको जोड़ने का काम किया भाजपा सरकार से केवल ब्राह्मण समाज के ही नहीं हर समाज के लोग दुःखी हैं। भाजपा ने हर चीज पर संकट खड़ा कर दिया है। भाजपा दूसरों को बदनाम करने के लिए नकारात्मक राजनीति करती है। देश की नई पीढी जेन जी ने इन्हें जवाब दिया है। भाजपा की नकारात्मक राजनीति के पाप का घड़ा भर गया है। युवाओं ने भाजपा को सबक सिखा दिया है। जब वोट पड़ेगा तो भाजपा का पता नहीं चलेगा श्री यादव ने कहा कि भाजपा के एक रंगी मुख्यमंत्री की भाषा कैसी है, सभी जानते है। समाजवादी पार्टी ने सभी को पहले भी सम्मान दिया है। आगे भी देंगे।
किसानों को खाद नहीं मिल रही है। पहले खाद की बोरी से चोरी हुई थी अब तो पूरी बोरी चोरी हो गयी। किसान डीएपी, यूरिया के लिए भटक रहा है। खाद नहीं मिल रही है। अब तो शुद्ध डीजल और पेट्रोल भी नहीं मिल रहा है। पेट्रोल में इथेनाल मिलाकर दिया जा रहा है। मिलावटी पेट्रोल से गाड़िया खराब हो रही है। ई-20 में बड़ा-बड़ा खेल हो रहा है। बीजेपी, भ्रष्टाचारी, जुल्म करने वाली और पापी पार्टी है। इसने चंदा चोरी किया है। ये भ्रष्ट, जुल्मी, पापी लोग है। इस बार प्रदेश की जनता इनको सजा देगी। भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में सभी का सम्मान होगा। भाजपा सरकार ने जिन महापुरूषों की छुट्यिों को समाप्त किया है उसे फिर से लागू करेंगे।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी के बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें असली श्रद्धांजलि है। उन्होंने पूरे जीवन समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा ने कहा कि असली सनातनी समाजवादी लोग है। समाजवादी सबका सम्मान करते है। विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेगी नेता विरोधी दल श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार में आज प्रबुद्ध वर्ग पर बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है। कार्यक्रम के संयोजक, सांसद श्री सनातन पाण्डेय ने कहा है कि पश्चिम से लेकर पूरब तक उत्तर से लेकर दक्षिण तक सभी लोगों ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पाण्डेय पवन, पूर्व विधायक श्री संतोष पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री जयशंकर पाण्डेय, श्री भगतराम मिश्रा, लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुश्री पूजा शुक्ला ने सम्बोधित किया।

टिप्पणियां 0