पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष:दिल्ली बर्बादी का जश्न मनाने पर क्यों मजबूर
देश में पीएम मोदी के जन्मदिन को मनाने की जमकर तैयारियां चल रही हैं। पूरे देश में खासतौर से बीजेपी राज्यों को केन्द्र ने निर्देश दिये हैं कि नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके 25 सालों के कार्यकलापों को सराहा जाये, उनको बधाई देने के नाम पर हर घर के दरवाजे पर दीया जलाया जाये। ऐसे में दिल्ली सरकार भी बढ़चढ़ का हिस्सा ले रही है। दिल्ली सरकार ने पीएम के जन्मदिन के लिये 13,800 का बजट पास किया है। इस बजट के तहत 17 सितंबर को दिल्ली को अनेक योजनाओं के जरिये संवारने और लाभदायक जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जब से दिल्ली में बीजेपी की सरकार आयी है सीएम रेखा गुप्ता ने कार्यभार संभाला है तब दिल्लीवासियों के दिन का चैन और रात की नींद उड़ गयी है। भाजपा की चार इंजन की सरकार को लगभग डेढ़ साल हो चुका है। सरकार ने गरीब असहाय और झुग्गीवासियों की जिंदगी को नर्क बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूर्व दिल्ली सरकार की जितनी भी जनहितकारी योजनाएं थी उन्हें एक एक कर के बंद कर दिया जिनका लाभ गरीब तबके के लोग उठाते थे। आज यह स्थिति है कि दिल्लीवासी पानी पी पी कर रेखा गुप्ता और बीजेपी सरकार को कोसते हुए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को याद कर रहे हैं।
देश समस्याओं से जूझ रहा भाजपा को पीएम का जन्मदिन की चिंता
पिछले कई माह से देश के अनेक हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप है। करोड़ों लोग बाढ का कहर झेल रहे हैं। सबसे ज्यादा बाढ़ का कहर असम और बिहार में देखने को मिला है। न तो सीएम सम्राट चौधरी को इसकी फिक्र है और असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा को। लेकिन भाजपा शासित राज्यों इस बात की चिंता है इस बार पीएम मोदी के जन्मदिन पर क्या क्या आयोजन किये जायेंगे। सबसे अफसोस की बात बिहार की जो बाढ़ की चोट से बिलबिला रहा है और वहां का सीएम सम्राट चौधरी जनता को सलाह दे रहा है कि पीएम के जन्मदिन के अवसर घी के दिये जायें। पूरी पार्टी को इस मुहिम में जुटा दिया गया है कि 17 सितंबर को पीएम के जन्मदिन पर जनता को आदेश दिये गये हैं कि दिये जला कर शुभकामनाएं दी जायें। नितिन नबीन समेत पूरी कैबिनेट और सांसदों को अपने अपने क्षेत्रों 17 सितंबर को आयोजन कराने हैं। ऐसा करके जनता के साथ केन्द्र मोदी सरकार उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।

टिप्पणियां 0