कौन है चंचल यादव जो सुर्खियों में बनी हुई है!
जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी महिलाओं के प्रति इतनी बर्बरता क्यों
काक्रोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग की मनमानी और धांधलियों और ज्ञानेश कुमार की साजिशों के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाया। इस अभियान में देश के युवाओं और छात्र संगठनों से अपील कि देश में चुनाव आयोग के खिलाफ 10 अक्टूबर को प्रदर्शन शामिल हों। सीजपी के इस कॉल से मोदी सरकार के हाथ पांव फूल गये। उन्होंने भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान और केन्द्रीय सुरक्षा बल को तैनात कर दिया। सरकार की मंशा है कि किसी तरह सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को फ्लॉप किया जाये। लेकिन हालात कुछ ऐसे बने कि जंतर मंतर पर देश के सभी विरोध दल और इंडिया ब्लाक ने एकजुट हो कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया इससे मोदी सरकार चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गयी। ऐसे में सरकार ने दिल्ली पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता करने की खुली छूट दे दी ऐसा इंडिया ब्लाक का आरोप है। इस मामले दिल्ली पुलिस की एक महिला कांस्टेबल पर बर्बरता और मारपीट के आरोप लगे।
सोशल मीडिया में ऐसे बहुत सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में चंचल यादव सड़कों और बसों के अंदर महिला प्रदर्शनकारियों पर हिंसा करती और गालियां देती नजर आ रही हैं। इस वजह से दुनिया भर के समाचारों और सोशल मीडिया में चंचल यादव हॉट केक बनी हुई। इसके बावजूद चंचल यादव के जलवे में कोई कमी नहीं आयी है। उसके प्राइवेट कार में ड्यूटी पर लाया और घर भेजा जाता है।इस पर विपक्ष कह रहा है कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक चंचल यादव को सस्पेंड नहीं किया है। प्रदर्शनकारियों पर जो बर्बरता और हिंसा की जा रही है वो मोदी शाह के इशारों पर किया जा रहा है। वहीं चचल यादव ने एमएलसी कराया और एनएसआईयू केे प्रदर्शनकारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। उसने अपने बचाव में यह भी कहा कि प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ता बस की चाबी लेकर भाग रही थी। लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उनके चंचल यादव साफतौर पर मारपीट और लात चलाती दिख रही है। छात्राओं ने यह आरोप लगाया कि डिटेन कर के उन्हें जिस बस बैठाया गया वहां मौजदू चंचल यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने मारपीट और यौन उत्पीड़न किया।
केरल और राजस्थान में चचल यादव के खिलाफ मामला
एनएसआईयू की कार्यकर्ता जिनको चंचल यादव ने बुरी तरह पीटा उन्होंने राहुल गांधी से मिलकर अपने साथ हुई बर्बरता को विस्तार बताया। राहुल गांधी आजकल उन लोगोंं के साथ मुलाकात कर रहे हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस के जवानों ने मारा पीटा और अपमानित किया। रितु बराला और कांग्रेस के युवा विंग का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही थी, तब डिटेंशन बस के अंदर कांस्टेबल चंचल यादव ने उनका गला दबाया, थप्पड़ मारे और चेहरे व कान पर गंभीर रूप से खरोंचें मारीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में थाने ले जाकर भी उनके साथ मारपीट की गई। राहुल गांधी ने मीटिग के दौरान ही केरल के सीएम को फोन लगा कर केरल और और राजस्थान में चंचल यादव के खिलाफ के दर्ज कराने का आदेश दिया है।

टिप्पणियां 0