India China Conflict कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक अखबार की कटिंग को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि चीन हमारे सैनिकों की हत्या कर रहा है। चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। ऐसे तनावपूर्व समय में चीन की मीडिया पीएम मोदी की तारीफ क्यों कर रही है।
Edited By Vineet Tripathi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी पर हमला
- राहुल गांधी ने कहा चीनी मीडिया मोदी की तारीफ क्यों कर रहा है
- इससे पहले भी राहुल गांधी दे चुके हैं पीएम मोदी पर बयान
नई दिल्ली
भारत और चीन का विवाद अब सियासत का भी हिस्सा बन गया है। भारत में हर रोज इसमें राजनीति बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एकबार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है कि चीन हमारे सैनिकों की हत्या कर रहा है। चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है फिर भी वहां की मीडिया पीएम मोदी की तारीफ क्यों कर रही है? इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी पत्र लिखकर पीएम मोदी को चीन मसले पर कुछ सुझाव भेजे थे जिस पर सियासत मची हुई है।
राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक अखबार की कटिंग को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि चीन हमारे सैनिकों की हत्या कर रहा है। चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। ऐसे तनावपूर्व समय में चीन की मीडिया पीएम मोदी की तारीफ क्यों कर रही है। गौरलतब है कि चीन मीडिया ने पीएम मोदी के बयान पर खुशी जताई थी और उनकी तारीफ भी की थी।
भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को शब्दों के चयन में सावधानी बरतने की सलाह दी है। मनमोहन ने एक बयान में कहा कि ‘प्रधानमंत्री को अपने बयान से उनके (चीन) षडयंषकारी रुख को बल नहीं देना चाहिए।’ मनमोहन का यह बयान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्विटर पर साझा किया है। राहुल ने लिखा है कि वे आशा करते हैं कि ‘पीएम उनकी (मनमोहन) बात को विनम्रता से मानेंगे।’
पिथौरागढ़: चीन के खिलाफ भारत की तैयारियों को झटका, सामरिक रूप से अहम बैली ब्रिज टूटा
अपने बयान में पूर्व पीएम ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री को अपने शब्दों और ऐलानों से देश की सुरक्षा और सामरिक और भूभागीय हितों पर पड़ने वाले असर को लेकर बेहद सावधान रहना चाहिए।’
‘व्यर्थ न जाए बहादुर सैनिकों का बलिदान’
मनमोहन ने अपने बयान में गलवान घाटी में शहादत देने वाले 20 जवानों को नमन किया है। उन्होंने कहा कि ‘लेकिन उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए।’ मनमोहन ने पीएम मोदी को आगाह करते हुए कहा कि “आज हम इतिहास के एक नाजुक मोड़ पर खड़े हैं। हमारी सरकार के निर्णय व सरकार के द्वारा उठाए गए कदम तय करेंगे कि भविष्य की पीढ़ियां हमारा आंकलन कैसे करें।”
रेकमेंडेड खबरें
Vero Moda जैसे ब्रांडेड women’s t shirt 70% छूट के साथ Amazo..
Adv: इंडिया बाजार, घर की जरूरत का सामान
दिल्ली से घर आ रहे CRPF जवान की एंबुलेंस में मौत, रिपोर्ट को..
अकाउंट खोलते समय सिर्फ ब्याज दर देखें?
प.बंगाल में बेहद सादगी से हजारों जोड़े विवाह सूत्र में बंधे
कोविड-19 से बचाव के उपायों के साथ यौनकर्मी काम पर लौटने की इ..
भारत, चीन से दो युद्ध लड़ रहा है, एक सीमा पर और दूसरा कोरोना..
भारत-चीन तनाव: क्या मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी के ट्वीट..
भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री की आलोचना करने को लेकर मनमोहन ..
जयशंकर चीनी, रूसी समकक्षों के साथ मंगलवार को आरआईसी बैठक में..
भारतीय ब्रैंड लाया 2 धांसू स्मार्ट TV, कम दाम में दमदार फीचर..
कहीं आप और आपके पति तो नहीं कर रहे ये गलतियां, एक खुशहाल रिश..
MPBSE Result 2020: जानें, कब तक आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
पहली पत्नी के बच्चों से ऐसे पेश आते हैं महेश भट्ट, ‘पिता की ..
Covid 19 Updates : आंखों की हालत हो गई है ऐसी, तो हो सकता है..







