केन्द्रीय मंत्री गिरिराज को किसने लताड़ लगायी

तुम्हारी भी कुडली निकालूं क्या: पीके

बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक जनसुराज पार्टी के संस्थापक पीके उन राजनीतिक हस्तियों में गिने जाते हैं जो दिग्गज नेताओं की जड़ें खोदने में माहिर हैं। उनसे पंगा लेने से पहले नेता सौ बार सोचते हैं। लेकिन भाजपा के कुछ नेता ऐसे भी हैं जो सत्ता के नशे में कभी भी कुछ भी बोलने से चूकते नहीं हैं। भले ही वो केन्द्र में कैबिनेट मंत्री है बावजूद उनकी पार्टी उनको गंभीरता से नहीं लेती है। किस्मत के धनी हैं कि एनडीए की सरकार में पिछले 12 साल से लगातार मंत्री बने हुए हैं। वैसे भी वो मोदीनामा पढ़ कर ही बिहार में चुनाव जीतते आ रहे हैं। वो अपने विवादित बयानों की वजह से ज्यादा जाने जाते हैं। अक्सर उनके निशाने पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंक, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, संजय सिंह अरविंद केजरीवाल समेत अनेक नेता हैं।

गिरिराज पर पीके जमकर बरसे

इसके अलावा वो संप्रदाय विशेष के लोगों पर भी विवादित टिप्पयिां करने से बाज नहीं आते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने सांप के बिल में हाथ डाल कर वो गल्ती कर दी जिसका पछतावा उन्हें पूरी जिंदगी होगा। पीके के निशाने पर सबसे ज्यादा सीएम सम्राट चौधरी रहते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री अलग थलग पड़ते दिख रहे हैं ऐसे में पीके के खिलाफ गिरिराज ने कुछ अभद्र टिप्पणी कर दी। इस बात से प्रशांत किशोर एकदम हत्थे से उखड़ गये। उन्होंने प्रेस के सामने ही गिरिराज सिंह को खुली चेतावनी दे दी और आपकी बकवास और बेहूदा बातें काफी समय से सुन रहा हूं। ये सब बंद कर दीजिये वर्ना अन्य नेताओं और मंत्रियों के साथ तुम्हारा भी कच्चा चिट्ठा सबके सामने रख दूं। सबकी कुंडली हैं हमारे पास। कुडली खुल गयी तो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे।

पार्टी के बेस पर ही वो जीत रहे गिरिराज सिंह

प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफदारी गिरिराज सिंह इ​सलिये कर रहे हैं कि आगामी आम चुनाव में कुशवाहा समाज के वोट उनको मिल सकें। वैसे तोे सिंह ने अपने क्षेत्र क लिये कभी कोई कल्याण किया नहीं केवल पार्टी के बेस पर ही वो जीत रहे हैं। उनका अपना कोई जनाधार नहीं है। लेकिन अगली बार जब चुनाव होंगे तब तक पूरे देश में एनडीए का सूपड़ा साफ होने वाला है ऐसी चर्चा चल रही है।

पाठकों की राय

टिप्पणियां 0

सभ्य और विषय से जुड़ी भाषा का प्रयोग करें।