राजस्थान में स्कूल ठीक करो मिशन की गूंज
सत्ता समर्थकों का सीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले
राजस्थान में सीजेपी कार्यकर्ता स्कूल ठीक करो अभियान के तहत पूरे जोरशोर से जुटे हुए हैं। इस बीच 21 अगस्त को जयपुर के कंवरपुरा में तथाकथित ग्रामीणों ने आशुतोष रांका और उनकी टीम पर जानलेवा हमला किया। उसके दो दिन बाद जोधपुर में सीजेपी के एक कार्यक्रम में पहुंच कर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सीजेपी कार्यकर्ता के साथ धक्का मुक्की गाली गलौज और मारपीट की। ऐसे में साफ हो गया कि राजस्थान सरकार अपने दयनीय अव्यवस्थ्ति असुरक्षित स्कूलों की हालत को जनता तक नहीं लाने देना चाहते हैं। इस मामले में वो अपनी पार्टी और एबीवीपी के जरिये सीजेपी कार्यर्ताओं को मारने पीटने के साथ उनके खिलाफ झूठा एजेंडा चला रहे हैं। इन वारदातों में प्रदेश पुलिस भी सरकार की मंशानुरूप काम कर रही है। पुलिस की ढिलाई के बारे आरोप है कि वो जानबूझ कर लापरवाही बरत रही है ताकि सीजेपी के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट सके। आशुतोष रान्का का कहना है कि प्रदेश सरकार उनके ही मिशन को इन हरकतों से प्रचार प्रसार कर रही है। अब पूरे प्रदेश में सरकारी स्कूलों की चर्चा होने लगी है। अब स्थानीय लोग बेहाल बदहाल स्कूलों के वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। सीजेपी के काम को आसान सरकार ने कर दिया।
पूरे देश में अब सरकारी स्कूलों की व्यवस्था और बदहाली को लेकर चिंता शुरू हो गयी है। कॉक्रोच जनता पार्टी ने यह ऐलान किया है कि वो पूरे देश में स्कूल ठीक करो देशव्यापी अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से करने जा रही है। कुछ प्रदेशों प बंगाल में और राजस्थान में इसकी शुरूआत हो चुकी है। इस मामले में ये देखा गया कि जयपुर और प बंगाल मे सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यर्ताओं ने मारपीट और पत्थरबाजी की है। ऐसा सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने आरोप लगाये हैं। प बंगाल के बांकुड़ा में सरकारी स्कूल के मुआयने करने पर एक कार्यकर्ता के घर पर सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला किया था। वहां जाकर आशुतोष अब्दुल के घर पर शोक प्रग्ट करने गये थे और आश्वासन दिया कि सीजेपी उनके परिवार की सुरक्षा का पूरी जिम्मा ले रही है।
21 अगस्त को आशुतोष अपने कार्यकर्ताओं ने वो जयपुर के सरकारी स्कूलों का मुआयना करने पहुंचे तो उनकी टीम पर सुनियोजित योजना के तहत हमला किया गया। यह प्रचारित किया गया कि ये हमला गांव के लोगों ने किया है। रांका ने यह भी आरोप लगाया कि उस गांव में पहले से ही इस हमले की तैयारी की गयी थी। इस बात की जानकारी आशुतोष ने स्थानीय पुलिस को दे दीथी। स्थानीय पुलिस एसएचओ ने यह कह कर पल्ला झाड़ किया वो विधानसभा की ड्यूटी पर अत: इस मामले वो कुछ भी नही कर सकते है। ये आपका निजी मामला है अपने तरीके से निपटें। यह भी कहा कि इन गुंडों का निशाना रांका को बनाना था। इससे पहले भी जयपुर में सीजेपी संयोजक अभिजीत दीपके पर भी हमाला किया गया था।
हिंसक हमले को नेशनल टीवी पर दिखने से मामला गरमाया
जिस मामले को सीजेपी ने लोकल स्तर पर उठाया था अब वो राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। वीडियो में साफ दिख रहा है किस तरह से सीजेपी कार्यकर्ताओं को बुरी पीटा गया और उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा उससे लग रहा है कि मारपीट करने वाले सामान्य ग्रामीण तो नहीं लग रहे थे। इसके अलावा वो लोग भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। कुछ हमलावरों की पहचान सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से करी है। इस वारदात के बाद शिक्षामंत्री ने अपने ट्वीट में इस मामले में हमलावरों का आभार प्रगट किया है। इसके अलावा स्थानीय विधायक कैलाश वर्मा ने ट्टीव कर हमलावरों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि गांव वालों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर अपना फर्ज निभाया है।

टिप्पणियां 0