सीजेपी फाउन्डर अभिजीत दीपके के देश छोड़ने की अफवाह

लातूर में दीपके के खिलाफ केस दर्ज,जबरदस्ती स्कूल में घुसने पर केस

पिछले एक सप्ताह से सीजेपी न्यूज में बनी हुई ​है। इस मामले में महाराष्ट्र के लातूर जिले में सीजेपी फाउन्डर अभिजीत दीपके के खिलाफ सरकारी स्कूल की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज कराया कि अभिजीत दीपके अपने साथियों के साथ स्कूल में जबरदस्ती घुस आये। मना करने पर स्कूल के टीचर्स के साथ अभद्रता और माहौल खराब करने की कोशिश की। इस पर पुलिस अभिजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 21 अगस्त को जयपुर में कोफाउंडर आशुतोष रांका और उनकी टीम पर एक उग्र भीड़ ने जानलेवा हमला किया। एक सितंबर से सीजेपी पूरे देश में स्कूल ठीक करो अभियान शुरू करने जा रही है। पं बंगाल और राजस्थान में पहले ही अभियान चला दिया गया है। इस खबर को गोदी मीडिया पर नमक मिर्च लगा कर चलाया जा रहा है। खासतौर सत्ता समर्थक यूट्रयूबर्स ने तो यहां तक कहना शुरू कर दिया कि दीपके को मुंबई एयर पोर्टट्स से गिरफ्तार किया गया है। वो मुंबई अमेरिका भागने की फिराक में था। ये देखा जा रहा है कि भाजपा शासित राज्यों में सीजेपी के इस मिशन का सीधा विरोध न कर के अपने सहयोगी संगठानों को आगे कर सीजेपी के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है।

सत्ता समर्थकों का सीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले

राजस्थान में सीजेपी कार्यकर्ता स्कूल ठीक करो अभियान के तहत पूरे जोरशोर से जुटे हुए हैं। इस बीच 21 अगस्त को जयपुर के कंवरपुरा में तथा​कथित ग्रामीणों ने आशुतोष रांका और उनकी टीम पर जानलेवा हमला किया। उसके दो दिन बाद जोधपुर में सीजेपी के एक कार्यक्रम में पहुंच कर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सीजेपी कार्यकर्ता के साथ धक्का मुक्की गाली गलौज और मारपीट की। ऐसे में साफ हो गया कि राजस्थान सरकार अपने दयनीय अव्यवस्थ्ति असुरक्षित स्कूलों की हालत को जनता तक नहीं लाने देना चाहते हैं। इस मामले में वो अपनी पार्टी और एबीवीपी के जरिये सीजेपी कार्यर्ताओं को मारने पीटने के साथ उनके खिलाफ झूठा एजेंडा चला रहे हैं। इन वारदातों में प्रदेश पुलिस भी सरकार की मंशानुरूप काम कर रही है। पुलिस की ढिलाई के बारे आरोप है कि वो जानबूझ कर लापरवाही बरत रही है ताकि सीजेपी के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट सके। आशुतोष रान्का का कहना है कि​ प्रदेश सरकार उनके ही मिशन को इन हरकतों से प्रचार प्रसार कर रही है। अब पूरे प्रदेश में सरकारी स्कूलों की चर्चा होने लगी है। अब स्थानीय लोग बेहाल बदहाल स्कूलों के वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। सीजेपी के काम को आसान सरकार ने कर दिया।

पाठकों की राय

टिप्पणियां 0

सभ्य और विषय से जुड़ी भाषा का प्रयोग करें।