सरकार और पीएम की छवि बचाने की मुहिमइस बार का 17 सितंबर कई मायनों में इतिहास में दर्ज हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन तो था ही इसे भाजपा या यूं कहें कि स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी छवि को धूमिल होने से बचाने का प्रयास किया गया। जिस तरह से पूरे देश में केन्द्र सरकार और एनडीए के घटकों ने पीएम के जन्मदिन पर दीया जलाने का बेजा दबाव बनाया। सरकारी मशीनरी को इस कार्यक्रम को स फल बनाने में झोंक दिया गया। भाजपा शासित राज्यों अफसरों ने सारी शर्म हया बेच कर आदेश जारी कर सरकारी कर्मचारियों को कार्यक्रम आयोजित करने का आदेश दिया। ऐसा पहले कभी नहीं देखने का मिला है। भाजपा और सरकार को इस बात का एहसास हो गया है कि पीएम मोदी का जादू और महिमा दिन ब दिन फीकी पड़ती जा रही है। पीएम मोदी जनप्रिय छवि को कितना महत्व देते हैं ये बात किसी से छुपी नहीं है। आम जनता की गाढ़ी कमाई और टैक्स के करोड़ों रुपये को पानी की तरह बहा कर नरेंद्र मोदी की छवि देश व विदशों बनायी गयी है। मोदी और भाजपा आसानी से इसे खत्म नहीं होने देंगे उसी प्रयास में नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर आर्शीवाद का दीया देश की रोती बिलख्ती आम जनता से जबरन जलवाया गया। लगता है कि बिहार और असम भारत के हिस्से ही नहीं है। एक तरफ लोग अपनी जिंदगी की समस्याओं से जूझ रहे हैं। दूसरी ओर बेबस और निरीह जनता से मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाने की सलाह दे रहे है।तीसरी बार के पीएम मोदी और जनता का करुण क्रंदनदेश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने जब से कमान संभाली है तब से आम जनता में भारी असंतोष देखा जा रहा है। पिछले बारह सालों के मोदी सरकार के कार्यकलापोंं से जनता बेहाल है लेकिन फिर भी भाजपा और एनडीए हर चुनाव जीतती जा रही है। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को भारी झटका लगा जब उनकी पार्टी को यूपी मुंह की खानी पड़ी। चुनाव परिणाम आने से पहले भाजपा और मोदी शाह 400 पार का नारा लगाने से नहीं चूक रहे थे। लेकिन परिणाम आने के बाद उनके होश ठिकाने आ गये। भाजपा के गढ़ में उनकी जीत पहले से आधी रह गयी वहां इंडिया ब्लाक ने भारी सफलता प्राप्त कर भाजपा के संविधान बदलने का सपना धूल में मिल गया। इंडिया ब्लाक के खाते में 43 सीटें आयीं। हैरानी की बात यह है कि समाज का हर तबका सरकार की नीतियों और कार्यकलापों से दुखी है। त्रस्त है। महंगाई पर सरकार का कोई से नियंत्रण हीं नहीं है। पढ़ा लिखा युवा बेरोगारी को लेकर नाराज है। आम जनता पुलिस और भाजपाई गुडों की मनमानी से परेशान और सरकार की शह पर मुस्लिम समुदाय के लोगों पर बेरहमी और बर्बरता जग जाहिर है। बावजूद इसके भाजपा हर चुनाव में जीत जाती है। अब लोग चर्चा करने लगे हैं कि देश की संवैधानिक संस्थाएं भी सरकार के इशारों पर चल रही हैं। खास तौर से जांच एजेंसियां और चुनाव आयोग एनडीए का अघोषित समर्थक है।देश में गंभीर समस्याओं के साथ कंगाली के आसारदेश में पिछले कई माह से यह देखा जा रहा है कि सरकार की नाकामी के कारण आर्थिक, सामाजिक और संवैधानिक संकट गहराता जा है। एक तरफ देश के अनेक हिस्सोंं में बाढ का प्रकोप जारी है करोड़ों लोग प्राकृतिक आपदा के शिकार हो गये हैं। उनके पुनर्वास की चिंता करते हुए प्रदेश सरकारें पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाने का फरमान जारी कर रही है। जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान की तो कभी भाजपा सरकारों ने कान ​नहीं धरे हैं। केवल उनका दिमाग इस बात में लगा रहता है कि किस तरह आम जनता को धर्म और आस्था के गोरख धधे में उलझा कर अपना उल्लू सीधा रखें। आम जनता को मुस्लिम खतरा होने की बात कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं। सरकार और भाजपा नेता अपनी कमियों को छुपाने के लिये हमेशा कांग्रेस की कमियों का सहारा लेकर सारा दोष उन पर मढ़ देते हैं।सरकारी कर्मचारियों के वेतन देने के भी लाले पड़ सरकार के पास सरकार चलाने के लिये भी संकट है। सरकारी कर्मचारियों के वेतन देने के भी लाले पड़ रहे हैं। मोदी सरकार ऐसे हालाता से जूझ रही है। लेकिन उसे सूझ नहीं रहा है कि सरकार को चलाये रखने के लिये 8 लाख करोड़ की व्यवस्था कैसे की जाये। वित्त मंत्रालय ने इस दुविधा से निपटने के लिये एक बार फिर आम जनता को शिकार बनाया है। डिजिटल पेमेंट को लेकर ऐसा कानून बनाने का फरमान जारी किया जिससे आर्थिक भार आम जनता के सिर पर बढ़ेगा। पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने आम जनता को डिजिटल पेमेंट करना आदी कर दिया और अब मोदी सरकार उनकी इस मजबूर का फायदा उठाने की साजिश कर रही है। अगले माह अक्टूबर से नये नियम के अनुसार 2000 से अधिक के डिजिटल पेमेंट पर सरकार 0.04 प्रतिशत का टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। ऐसा लगता है कि सरकार ऐसे ही तरीके अपना कर सरकार चलाने का इंतजाम कर रही है।पीएम मोदी के बे​तुके बयान और आम जनताआपको याद होगा कि जैसे ही देश में पांच प्रदेशों में हुए चुनावों के परिणाम आये वैसे पीएम मोदी के देश में अनेक संकट याद आ जाते है। लेकिन पांच प्रदेशों में हो रहे चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को न तो ईरान अमेरिका का युद्ध नजर आया न पेट्रो प्रोडक्टस की किल्लत न आयी और न ही रसोई गैस की कमी। लेकिन जैसे ही चुनाव परिणाम आते हैं वैसे ही उन्हे देश की आर्थिक हालात और ऊर्जा संकट नजर आने लगते हैं। वो जनता के सामने आ कर यह कहते हैं कि देश के हालात देख कर सरकार का सहयोग करें। कम ईंधन खर्च करें, बेवजह घूमने के लिये विदेश न जायेे। यहां तक घरेलू रसोई के खर्चों में भी कटौती करें यहां तक कि खाद्य तेलों का कम उपयोग करें। लेकिन चार माह बाद पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद के नाम करोड़ों रुपये के दीयों और तेल के उपयोग के बीजेपी और सरकारें आम जनता को मजबूर कर रहे है। गजब का लॉजिक ढूंढ कर लाते हैं बीजेपी के नेता। लोग कहते हैं भाजपा में प्रगति का एक ही मूलमंत्र है कि एक नंबर का जाहिल और लंपट होना जरूरी है।
पाठकों की राय

टिप्पणियां 0

सभ्य और विषय से जुड़ी भाषा का प्रयोग करें।