दिल्ली सरकार के मंत्री ने युवक को थपपड़ जड़ा
आप और कांग्रेस ने पुलिस और भाजपा को रगड़ा
दिल्ली की भाजपा सरकार किसी न किसी विवाद में उलझती दिख रही है। ताजा मामला दिल्ली सरकार के उपमुख्य मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपने विजिट के दौरान राजेंद्र नगर में बातचीत के दौरान एक युवक को आन कैमरा थप्पड़ जड़ दिया। वो भी ऐसे समय जब तिलक नगर के आप विधायक जनरैल सिंह और मंत्री से सड़क निर्माण में हुई धांधली और भ्रष्टाचार को लेकर बहस हो रही थी। जनरैल सिंह ने मंत्री के सामने ही घटिया सड़क निर्माण की कलई खोल दी। उसी दौरान स्थानीय युवक ने मंत्री प्रवेश वर्मा से भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण को लेकर सवाल कर दिया। इस बात से उपमुख्य मंत्री प्रवेश वर्मा को गुस्सा आ गया खिसिया कर वर्मा ने उस युवक को झन्नाटेदार थप्पड़ जड़ दिया वो भी मीडिया के कैमरे के सामने। थप्पड़ वाला वीडियो वायरल हो गया। हैरत की बात यह है कि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं वर्मा के साथ आये बीजेपी कार्यकर्ता मार खाने वाले युवक को ही धक्का देने लगे। ये सब होने के बाद तिलक नगर के लोकल लोग प्रवेश वर्मा के खिलाफ नारबाजी करने लगे। मामला बिगड़ते देख मंत्री जी अपने काफिले के साथ भाग निकले। बाद में प्रवेश वर्मा ने अपनी सफाई केे लिये एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमे वो कह रहे हैं कि वो अपने कुछ अधिकारियों और समर्थकों के साथ तिलक नगर नवनिर्मित सड़क का मुआयना गकरने गये थे। वहां मौजूूद आप विधायक और उनके समर्थकों ने मुझे घेर लिया ऐसे में वो युवक वहां और मेरे परिवार के बारे में उल्टा सीघा कहने लगा। ऐसे में किसी को भी गुस्सा आ सकता है। मुझे भी गुस्सा आ गया। खैर जो भी हुआ नहीं होना चाहिये था। इसके साथ वर्मा ने आप विधायक पर ठेकेदार से वसूली करने का भी आरोप लगाया है।
अक्सर विवादों में बने रहते हैं प्रवेश वर्मा
आपको 2020 का दिल्ली चुनाव याद होगा। चुनाव प्रचार के दौरान कुछ बीजपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईस्ट दिल्ली में जनसभा के दौरान विवादित भड़काऊ बयान देश के गद्दारों को दिये थे। उनमे प्रवेश वर्मा का नाम भी शामिल था। लेकिन गवाह और सुबूत होने के बावजूद सांसद अनुराग ठाकुर औश्र कपिल मिश्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और न ही केस दर्ज किया। उसका खास कारण यह है कि दिल्ली पुलिस गृहमंत्री अमित शाह के अधीन काम करता है। ऐसे में किसी भी भाजपा नेता या मंत्री पर दिल्ली पुलिस कोई ऐक्शन नहीं लेती है। उसके बाद अनुराग ठाकुर को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया। 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान प्रवेश वर्मा ने जमकर आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए नयी दिल्ली विधानसभा में वोटरेां को कैश बांटा लेकिन शिकायत के बाद भी चुनाव आयोग ने उसके खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया। आप ने चुनाव आयोग की मंशा पर सवालिया निशान लगाये थे। धांधलियों के चलते इस सीट से अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा औश्र दिल्ली में भाजपा की 25 साल बाद सरकार बन गयी।
डेढ़ साल में रेखा सरकार का कोई काम नहीं कर सकी
दिल्ली की रेखा सरकार का ऐसा कोई काम उल्लेखनीय नहीं है जिसको दिखा कर वो जनता का समर्थन ले सके। लगभग डेढ़ हो गये दिल्ली में भाजपा सरकार को बने। सिवाय पुरानी आप सरकार की जनहित कल्याण की योजनाओं को बंद करने के। आप सरकार की महत्वपूर्ण योजना मोहल्ला क्लीनिक बंद करवा दी गयी। उन्हीं क्लीनिकों को आयुष्मान भारत आरोग्यशाला में बदल दिया गया। पहले से काम कर रहे कर्मचारियों को हटा कर सत्ता समर्थकों को इन आरोग्य शालाओं में जोड़ दिया गया है। डीटीसी बस और मोहल्ला क्लीनिक कर्मी आज भी भाजपा के झूठे वादों में फंस कर संकट से गुजर रहे है। आम आदमी से व्यापारी और रेहड़ी पटरी लगाने वाले लोग सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता पीएम मोदी के फोटो वाले पोस्टरों के जरिये मतदाताओं को यह कह रहे थे कि जहां आपकी झुग्गी है आपको वहीं पक्का मकान मिलेगा। लेकिन चुनाव जीतने के बाद बीजेपी नेताओं के सुर बदल गये है।

टिप्पणियां 0