फोर्ब्स ने दुनिया के अमीर व्यक्तियों की लिस्ट की एनाउंसमेंट कर दी है। अमेजन के मालिक जेफ बेजोस लगातार चौथे साल दुनिया का सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट पहले स्थान पर बरकरार हैं। जेफ बेजोस के बाद इस लिस्ट में दूसरा नंबर है इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क का। टाॅप टेन की लिस्ट में पहली बार डेटिंग एप के बंबल के चीफ व्हिटनी वोल्फ हर्ड जगह बनाने में असफल रहे हैं। 

मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी सहित ये हैं भारत के 10 रईस व्यक्ति

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 177 अरब डाॅलर हो गई है। वहीं एलन मस्क की कुल संपत्ति 151 अरब डाॅलर है। वहीं टाॅप टेन लिस्ट में भारत के मुकेश अंबानी भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। फोर्ब्स के चीफ कंटेंट ऑफिसर लेन समाचार एजेंसी रायटर्स से कहा, ‘अमीर और अमीर, बहुत अमीर हो गए हैं।’ फोर्ब्स के अनुसार 2,755 नए अरबपति इस लिस्ट में शामिल हुए हैं।

ये हैं दुनिया के टाॅप टेन रईस व्यक्ति

नाम

कुल संपत्ति (अरब डॉलर में)

जेफ बोजोस 177
एलन मस्क 151
बर्नार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली 150
बिल गेट्स 124
मार्क जुकरबर्ग 97
वॉरेन बफेट 96
लैरी एलिशन 93
लैरी पेज 91.5
सर्गीब्रिन 89
मुकेश अंबानी 84.5

स्रोत: फोर्ब्स

‘विवाद से विश्वास’ स्कीम के तहत 54 हजार करोड़ रुपये की रिकवरी 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here