बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की आवाज के करोड़ों लोग दीवाने हैं. नेहा ने अपनी मेहनत और लगन से आज फिल्म इंडस्ट्री में अपना बड़ा मुकाम बनाया है. नेहा कक्कड़ इन दिनों सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) को जज कर रही हैं. एक वक्त था जब नेहा इस शो में एक कंटेस्टेंट के तौर पर आईं थीं. वहीं, नेहा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

दरअसल, नेहा कक्कड़ का ये वीडियो काफी पुराना है. आपको बता दें कि नेहा इंडियन आइडल 2 में कंटेस्टेंट बनकर आईं थीं. शो के जज सोनू निगम, फराह खान और अनु मलिक थे. नेहा ने फिल्म रिफ्यूजी का हिट गाना ‘ऐसा लगता है.’ गाया था. वहीं अब वायरल वीडियो में अनु मलिक का रिएक्शन देखकर हर कोई हैरान रह गया.

इस वीडियो में नेहा कक्कड़ का गाना सुनकर जज अनु मलिक कहते हैं, ‘नेहा कक्कड़, तेरी आवाज सुनकर मैं अपने मुंह पर मारूं थप्पड़.’ इसके बाद अनु खुद को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दिए. आपको बता दें कि इंडियन आइडल 2 में बतौर कंटेस्टेंट आने वाली नेहा कक्कड़ आज इसी शो को हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी के साथ जज कर रही हैं.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here