बीते हफ्ते अभिनेत्री रेखा (Rekha) सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) के सेट पर पहुंची तो खूब मस्ती और खूब धमाल हुआ था. इस स्पेशल एपिसोड की कई सारी वीडियो इन दिनों वायरल हो रही है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आई है, जिसमें एक कंटेस्टेंट ने रेखा और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की खूब चर्चित फिल्म सिलसिला का एक सुपरहिट गाना रंग बरसे गाया. इस गाने को सुनकर बाकी कंटेस्टेंट और जज के साथ-साथ रेखा भी झूमने पर मजबूर हो गईं.

कंटेस्टेंट ने अपने गाने से बांधा समां

इस स्पेशल एपिसोड में कंटेस्टेंट सवाईं ने रेखा की फिल्म सिलसिला का रंग बरसे गाना गाया और वाकई समां बांध दिया. जैसे ही ये गाना शुरू हुआ तो एक्ट्रेस रेखा के चेहरे पर अपने आप ही मुस्कान खिल उठी और फिर गाने के अंत तक वो मुस्कान बरकरार रही. एक वक्त तो ऐसा आया कि रेखा सीट पर बैठे-बैठे ही झूमने को मजबूर हो गई और गाने के आखिर में वो सीट से खड़ी ही हो गईं. सवाईं की इस परफॉर्मेंस ने बाकी जजों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया. 

सिलसिला के बाद अमिताभ बच्चन के साथ कभी नहीं दिखीं रेखा

साल 1981 में रिलीज सिलसिला फिल्म अमिताभ बच्चन और रेखा की आखिरी फिल्म थी. इसके बाद ये जोड़ी कभी भी साथ नजर नहीं आई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के बाद दोनों ने साथ काम न करने की कसम खाई और ये कसम आज तक बरकरार है. आज तक न तो किसी इवेंट में, न फिल्म, न ही किसी भी प्रोग्राम में दोनों को साथ देखा जाता है और न ही दोनों कभी एक दूसरे के सामने आते हैं.

ये भी पढ़ेंः Katrina Kaif के फेरों में झूमकर नाचे Amitabh Bachchan, कन्यादान की आई घड़ी! देखें तस्वीरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here