नोरा फतेही (Nora Fatehi) के रग-रग में डांस है और इस बात में कोई दो राय नहीं है. म्यूजिक बजते ही हर एक बीट पर नोरा थिरकने लगती हैं. डांस उनकी जिंदगी भी है और उससे वो एक भावुक रिश्ता रखती हैं. इसलिए जहां डांस होता है नोरा वहां पहुंच ही जाती हैं. लिहाजा वो पहुंच गईं डांस दीवाने (Dance Deewane) के सेट पर. जो वाकई डांस के दीवानों का शो है. यहां नोरा ने खूब मस्ती की तो बाकी जज और कंटेस्टेंट भी धमाल मूड में नजर आए. लेकिन शो में पहुंचकर नोरा ने कुछ ऐसा काम कर दिया जिसके बारे में किसी ने सोचा ही नहीं था. 

नोरा ने डांस के लिए जज को ही दे दिया चैलेंज

डांस दीवाने के जजों की बात करें तो माधुरी दीक्षित, धर्मेश और कोरियोग्राफ तुषार कालिया शो के इस सीजन को जज कर रहे हैं. फिलहाल धर्मेंश की जगह जज की कुर्सी पर कोरियोग्राफर पुनीत नजर आ रहे हैं. वहीं जब डांस दीवाने के सेट पर नोरा पहुंचीं तो उन्होंने डांस के लिए कोरियोग्राफर और बेहतरीन डांसर तुषार कालिया को ही डांस का चैलेंज दे दिया. खास बात ये थी कि तुषार ने वो चैलेंज स्वीकार किया और फिर स्टेज पर हुआ जबरदस्त मुकाबला. अब इस मुकाबले में जीत किसकी हुई ये आप वीडियो देखकर खुद ही पता कर लीजिए.  

माधुरी दीक्षित से की स्पेशल रिक्वेस्ट

हर डांस के दीवाने की तरह नोरा फतेही की आइडल भी माधुरी दीक्षित ही हैं. ये बात वो कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं. वहीं जब इस शो के जरिए उन्हें उनके सामने आने का मौका मिला तो उन्होंने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और माधुरी दीक्षित से एक स्पेशल रिक्वेस्ट कर दी. वो रिक्वेस्ट थी देवदास के किसी गाने पर माधुरी जी से डांस सीखने की और माधुरी ने वो रिक्वेस्ट पूरी की और मार डाला गाने पर नोरा और माधुरी ने समां बांध दिया.

ये भी पढ़ेंः एक बार फिर Gorgeous लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Tamannaah Bhatia, डिफरेंट स्टाइल का फिर चला जादू



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here