सप्ताह के दूसरे दिन शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को सेंसेक्स में 465.01 अंकों की गिरावट आई। वहीं निफ्टी भी लाल के निशान के नीचे बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 48,253.51 अंकों पर और निफ्टी 137 अंको की गिरावट के साथ 14,496.50 अंकों पर बंद हुआ।
बीएसई में रिलायंस के शेयरों सबसे अधिक 2.11 फीसदी की गिरावट देखी गई। एचडीएफसी बैंक, टाइटन, सन फार्मा के शेयरों में भी गिरावट आई है। वहीं, ओएनजीसी के शेयरों में 1.86 फीसदी की उछाल देखने को मिली। बजाज फाइनेंस, टीसीएस एशियन पेंट्स ने भी हरे निशान के ऊपर कारोबार किया।
सुबह का हाल
मंगलवार की सुबह बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा था। सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स 187 अंकों की उछाल के साथ 48,906 अंकों पर खुला था। वहीं, निफ्टी भी 14,701 पर ट्रेड कर रहा था







