Edited By Satyakam Abhishek | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

भारत में कब आएगा मॉनसून
हाइलाइट्स

  • उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में पड़ रही है भीषण गर्मी
  • राजस्थान के चुरू में 50 डिग्री तक पहुंचा पारा
  • अम्फाम तूफान के कारण देश में 4-5 दिन देरी से पहुंचेगा मॉनसून
  • नए डेट के अनुसार, अब केरल तट पर 5 जून को दस्तक दे सकता है मॉनसून

नई दिल्ली

उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी अपने चरण पर है। राजस्थान के चुरू में पारा 50 डिग्री के पार पहुंच चुका है। राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। इन सबके बीच मॉनसून की चाल सुस्त हो गई है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून केरल तट चार-पांच दिन देर से पहुंचने वाला है और यह 5 जून तक केरल में दस्तक दे सकता है और फिर धीरे-धीरे देश के पूरे हिस्से में पहुंचेगा।

अम्फान तूफान से मॉनसून की चाल हुई धीमी

IMD ने कहा कि केरल तट पर मॉनसून के पहुंचने में 4-5 दिन की देरी होगी। केरल में मॉनसून 5 जून तक दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने बतायाकि अम्फान तूफान के कारण मॉनसून में के भारत पहुंचने में देरी हुई है।

उत्तरी भारत गर्मी प्रचंड रूप है। हालात ऐसी है कि चुरू में पारा 50 डिग्री को छू चुका है। राहत की बारिश के लिए आसमान की ओर नजरें हैं। लेकिन झमाझम बरसने वाले बादल आखिर कब पहुंचेंगे? मॉनसून विभाग के मुताबिक मॉनसून की चाल तीन से चार दिन सुस्त हो चली है। केरल से 5 जून को टकराने के बाद धीरे-धीरे यह भारत के अन्य राज्यों की ओर बढ़ेगा। गर्मी से असली वाली राहत यही बारिश देगी।

मुंबई में मॉनसून कब पहुंचेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में मॉनसून 15 से 20 जून के बीच दस्तक देगा। तबतक मुंबई वालों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ेगी।

मध्य प्रदेश में कब बारिश?

मध्य प्रदेश में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। खजुराहों में मंगलवार को सबसे ज्यादा 47 डिग्री पारा दर्ज किया गया, जबकि ग्वालियर में यह 44 डिग्री रहा। मॉनसून की बात करें तो मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच इसके पहुंचने का अनुमान। छत्तीसगढ़ में भी मॉनसून 15 से 20 जून के बीच दस्तक दे सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here