पूरी दुनिया में इस समय क्रिप्टोकरेंसी की धूम है। एलन मस्क जैसे कई बड़े उद्योगपति क्रिप्टोकरेंसी को बढ़ावा देने के साथ-साथ इसमें जमकर इनवेस्टमेंट भी कर रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट में एक नई करेंसी शिबा इन क्वाइन (Shiba Inu Coin) वायरल हो रही है। क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बिनांस (Binance) में शिबा इन क्वाइन कल लिस्ट हुआ। लिस्टिंग के कुछ ही घंटों के अंदर इसकी कीमतों में 60 प्रतिशत की उछाल आई, दिन समाप्त होते-होते इसमें 10 प्रतिशत का और इजाफा देखने को मिला। शिबा इन क्वाइन शिब टोकन के नाम से बेचा जा रहा है।
डाॅगक्वाइन किलर के नाम से मशहूर शिबा इन क्वाइन (Shiba Inu Coin) क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बिनांस (Binance) पर लिस्ट होने से पहले 0.000004 डाॅलर पर ट्रेड कर रही थी, लेकिन रजिस्टर्ड होने के बाद यह इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें 0.000028 पर पहुंच गई। पहले दिन यहां 6.5 बिलियन डाॅलर की ट्रेड हुई। इससे शिबा इन क्वाइन की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
शिबा इन क्वाइन की कीमतों में आई उछाल की एक बड़ी वजह डाॅगक्वाइन की कीमतों में आई तेजी भी बताई जा रही है। शनिवार को एलन मस्क ने भी डाॅगक्वाइन को प्रमोट किया था। शिबा इन क्वाइन और डाॅगक्वाइन में सामान्य अंतर यह है कि डाॅगक्वाइन एक क्वाइन है जबकि शिबा एक टोकन है। क्रिप्टोकरेंसी का अपना ब्लाकचेन होता है जबकि क्रिप्टो टोकन पहले से मौजूद ब्लाक चेन पर बनाया जाता है।
क्या भारत में इसे खरीद सकते हैं ?
अब सवाल उठता कि इंडिया में इसको खरीद सकते हैं या नहीं। अगर खरीद सकते हैं तो कैसे ? आपकी जानकारी के लिए बता दें अभी यह इंडियन प्लेटफाॅर्म पर रजिस्टर्ड नहीं है। जिसके कारण इसे WazirX, Coinswitch Kuber जैसे प्लेटफाॅर्म से खरीदा नहीं जा सकता है। फिलहाल इस क्रिप्टोकरेंसी को CoinDCX, Binance और CoinBase के जरिए खरीद सकते हैं।







