मुंबई पुलिस की गिनती देश के सबसे अधिक प्रफेशनल पुलिसबलों में होती है और इन दिनों हाजिर जवाबी से भी सबका दिल जीत रही है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में बाहर निकलने की इच्छा रखने वाले एक ट्विटर यूजर को मुंबई पुलिस ने जो जवाब दिया, उसे काफी पंसद किया जा रहा है।
दरअसल, सनी पांडे नाम के एक ट्विटर यूजर ने मुंबई पुलिस के सीपी से पूछा था, ”सर मेरा नाम सनी है, क्या मैं बाहर जा सकता हूं?” मुंबई पुलिस ने बेहद रोचक अंदाज में इसका जवाब देते हुए लिखा, ”सर यदि आप सच में वह स्टार है जो हमारे सोलर सिस्टम का केंद्र है, जिसके चारों ओर पृथ्वी और सोलर सिस्टम के दूसरे घटक घूमते हैं, हमें उम्मीद है कि आप अपने चारों ओर की जिम्मेदारी को संझेंगे। कृपया कुद को वायरस के संपर्क में लाकर समझौता ना करें। सेफ्टी के सनशाइन बनें।”
Sir, if you are truly that star at the centre of the solar system, around which Earth & the other components of solar system revolve, we hope you realise the responsibility you are shouldering! Don’t compromise it by exposing yourself to the virus please! Be the #SunshineOfSafety https://t.co/qxIYSkAeNU
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) May 24, 2021
मुंबई पुलिस का यह जवाब सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है। हाल ही में मुंबई पुलिस से एक शख्स ने यह भी पूछा था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को बहुत मिस कर रहा है और मिलना चाहता है। उसने पुलिस से पूछा कि इसके लिए वह किस तरह के स्टिकर (पास) का इस्तेमाल करे। इसके जवाब में मुंबई पुलिस ने कहा था कि उनकी जरूरत पुलिस की आवश्यक और आपातकालीन कैटिगरी में नहीं आती। साथ ही पुलिस ने घर में रहने की सलाह दी। मुंबई पुलिस के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया, ”हम समझते हैं कि यह आवके लिए जरूरी है सर, लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारे आवश्यक और आपातकालीन श्रेणी में नहीं आता। दूरी चाहने वालों के दिलों को करीब लाता है और इस समय आपको स्वस्थ भी रखेगा। हम कामना करते हैं कि हमेशा साथ रहें। यह एक फेज है।”







