देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब धीमी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों नए मामलों में गिरावट देखने को मिली है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कोविड के मौजूदा दिशा-निर्देशों को 30 जून तक जारी रखने का आदेश दिया है। गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि जिन जिलों में अधिक मामले हैं, वहां पर स्थानीय स्तर पर नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित किए जाएं। 

गृह मंत्रालय ने कहा कि नियंत्रण को कठोरता से लागू करने से दक्षिण और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे भारत में कोविड के मामलों में गिरावट हुई है। केंद्र ने कहा है कि कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट के बावजूद देश में कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या अब भी बहुत ज्यादा है। 

बता दें कि इससे पहले गृह मंत्रालय ने 29 अप्रैल को एक आदेश जारी करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों निर्देश देते हुए कहा था कि वे अधिक संख्या वाले जिलों में कंटेनमेंट जोन बनाए और वहां तेजी से लोगों का टेस्टिंग करें। इसके साथ-साथ गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा था कि उन जिलों की पहचान करें जहां पर पॉजिटिव रेट 10 फीसदी से ज्यादा है।

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 211298 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27369093 हो गई। वहीं, देश में संक्रमण के बाद लोगों के स्वस्थ होने की दर 90 प्रतिशत दर्ज की गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 3847 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 315235 हो गई।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here