Sushant Singh Death Case: ड्रग्स मामले में मुंबई एनसीबी ने  दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और अभिनेता सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार कर लिया है. सिद्धार्थ पिठानी वही शख्स है जिन्होंने आत्महत्या के बाद सुशांत को पहली बार देखा था. उन्होंने ही पुलिस को और भी फोन किया था. 

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या के बाद ड्रग्स मामलों की जांच एनसीबी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है इस सिलसिले में कई लोग पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं. 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले साल 14 जून, 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. सुशांत अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. अचानक मौत के बाद पूरा देश स्तब्ध रह गया था. बाद में इस मामले में ड्रग्स एंगल आया. इसे लेकर एनसीबी कई बड़े सेलेब्स से पूछताछ कर चुकी है. ड्रग्स मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शॉविक भी गिरफ्तार हुए थे. पिछले साल सितंबर में रिया को कथित तौर पर ड्रग्स खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. रिया ने मुंबई की एक जेल में एक महीना बिताया. रिया और शॉविक अभी बेल पर बाहर हैं.

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here