देश की राजधानी दिल्ली में सात जून की सुबह पांच बजे तक के लिए कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। पाबंदियां पहले की तरह लागू रहेंगी। हालांकि निर्माण और निर्माण उद्योग को संचालित करने की अनुमति है। इसकी जानकारी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी।

दिल्ली सरकार ने कहा कि पॉजिटिविटी रेट को कम करने और कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए पाबंदियों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली सरकार ने इस बार दो उद्योगों- मैन्युफैक्चरिंग (निर्माण) और कंस्ट्रक्शन (निर्माण कार्य) को छूट दी है। सरकार ने अपने आदेश में कहा कि इन दोनों उद्योगों के कर्मचारियों को कोविड-19 के उपायों का सख्ती से पालन करते हुए काम करने की अनुमति दी गई है।

 

 

दिल्ली सरकार ने कहा कि वह एक वायरस के अचानक प्रसार से बचने के लिए धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से राजधानी को फिर से अनलॉक करेगी। कर्फ्यू 7 जून की सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। आवश्यक गतिविधियों और सेवाओं को मिली छूट पहले की तरह जारी रहेगी। आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं से जुड़े लोगों के पास मौजूद ई-पास पहले की तरह आवागमन के लिए वैध होंगे।

संबंधित खबरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here