दिल्ली के सटे हरियाणा बॉर्डर को फिर सील कर दिया गया है। ऐसे में गुड़गांव और फरीदाबाद जानेवाले लोगों को फिर परेशानी उठानी होगी। बॉर्डर अभी 15 मई को ही खोले गए थे।

Edited By Vishnu Rawal | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

दिल्ली हरियाणा बॉर्डर सील
हाइलाइट्स

  • हरियाणा-दिल्ली के बॉर्डर फिर सील, गुड़गांव-फरीदाबाद जाने में होगी परेशानी
  • मंत्री अनिल विज ने कहा दिल्ली की वजह से हरियाणा में केस ज्यादा
  • विज ने दावा किया कि गुड़गांव, फरीदाबाद में दिल्ली की वजह से केस मिल रहे
  • हरियाणा में अब जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट, फल-सब्जी-दूध सप्लाइ शामिल

नई दिल्ली

दिल्ली से सटे हरियाणा के बॉर्डर को फिर सील कर दिया गया है। गुरुवार को हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज ने दावा किया कि राज्य में दिल्ली की वजह से मरीज बढ़ रहे हैं इसलिए बॉर्डर को सील किया जा रहा है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद और गुड़गांव के बॉर्डर को 15 मई को ही खोला गया था। इससे पहले भी ये बॉर्डर सील ही थे।

अब स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है। अब सिर्फ जरूरी सेवाओं वाले लोगों को ही दिल्ली आने-जाने दिया जाएगा। किन-किन लोगों को हरियाणा (गुड़गांव, फरीदाबाद) बॉर्डर पर एंट्री है जानिए।

फरीदाबाद गुरुग्राम
जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग (फल, सब्जी, दूध सप्लाइ वाले भी) जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग ((फल, सब्जी, दूध सप्लाइ वाले भी)
कोविड-19 और नॉन-कोविड-19 ड्यूटी पर तैनात हेल्थ वर्कर जिनके पास मूवमेंट पास हैं
मीडिया से जुड़े लोग (सिर्फ कवरेज के लिए) आईडी कार्ड के आधार पर हेल्थ सर्विस, सरकारी सेवा और मीडिया के लोग आईडी कार्ड के आधार पर

पिछली बार जिला प्रशासन ने साफ किया था कि बेवजह लोगों को बॉर्डर पर आने जाने नहीं दिया जाएगा। बॉर्डर पर दिल्ली की ओर आने जाने वाले लोगों को चेकिंग के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा था। जिन लोगों के पास मूवमेंट पास नहीं थे, उन्हें वापस कर दिया गया था। मेडिकल स्टाफ व अन्य जरूरी कामों में लगे स्टाफ को एंट्री दी जा रही थी।

Web Title delhi haryana border sealed again who allowed who not list(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here