नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहकों से लिए जाने वाले कस्टमर चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है. साथ ही गैर बैंक एटीएस चार्ज में भी बढ़ोतरी आरबीआई ने कर दी है. जिस पर गुस्सा जाहिर करते हुए डॉ. कुमार विश्वास ने कहा, सांस लेने पर भी लगा दो ना.

दरअसल, आरबीआई ने एटीएस ट्रांजेक्शन पर कस्टमर चार्ज को बढ़ा दिया है जिसके बाद कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए तंज कसा और कहा कि, एक बार में ही क्यों नहीं सब खत्म कर देते? क्यों रोज-रोज जलील करते हो?  

सांस लेने पर भी लगा दो- कुमार विश्वास

बता दें, कुमार विश्वास ने बीत दिन शाम के वक्त ट्वीट कर मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने कहा, सांस लेने पर भी लगा दो. एक ही बार में झंझट खत्म करो. क्यो रोज-रोज जलील कर रहे हो? कुमार विश्वास यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि, लोगों ने खून पसीना बहाकर चार पैसे कमाए हैं कोई राजद्रोह का अपराध कर दिया क्या?

RBI ने एटीएस ट्रांजेक्शन पर लेनेदेन की फीस को बढ़ाया 

दरअसल, एटीएस से फ्री लिमिट से ज्यादा के लेनदेन के चार्ज में बढ़ोतरी कर दी गई है. आरबीआई ने एटीएस ट्रांजेक्शन पर लेनेदेन की फीस को बढ़ा दिया है. जिसके मुताबिक, अगर आप अपने बैंक की जगह किसी अन्य बैंक के एटीएस से पैसा निकालते हैं तो फ्री लिमिट के बाद लगने वाले चार्जेस आपको भरने होंगे.

बता दें, कवि कुमार विश्वास के इस ट्वीट पर तमाम लोगों ने रिएक्ट किया. किसी ने उनके बात को ठीक ठहराया तो कई लोगों ने उनसे उटला सवाल भी किया.

यह भी पढ़ें.

भारत-बांग्लादेश सीमा पर पकड़े गए चीनी जासूस से पूछताछ में खुलासा, दो साल में 1300 भारतीय सिम ले जा चुका है चीन





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here