BitCoin Price: पिछले कुछ महीनों से बिटक्वाइन (BitCoin) की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट के बाद एक बार फिर से इसमें तेजी देखी गई। टेस्ला (Tesla) के CEO एलन मस्क के ट्वीट के बाद बिटक्वाइन (BitCoin) 39,000 हजार डाॅलर तक पहुंच गई। इसके पहले एलन मस्क (Elon Musk) के ट्वीट और चीन में प्रतिबंध के बाद इसमें गिरावट देखने को मिली थी।
अपने ताजा ट्वीट में एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा कि आने वाले समय में टेस्ला (Tesla) एक बार फिर से बिटक्वाइन से कार खरीदने की अनुमति दे सकती है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि माइनिंग करने वाले लोग स्वच्छ ईधन का उपयोग करने लगें। इससे पहले एलन मस्क ने ग्रीन एनर्जी का हवाला देते हुए बिटक्वाइन से टेस्ला के कार खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
This is inaccurate. Tesla only sold ~10% of holdings to confirm BTC could be liquidated easily without moving market.
When there’s confirmation of reasonable (~50%) clean energy usage by miners with positive future trend, Tesla will resume allowing Bitcoin transactions.
— Elon Musk (@elonmusk) June 13, 2021
क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को बढ़ावा देने वाले एलन मस्क के मई में किए गए ट्वीट के बाद बिटक्वाइन की कीमतें 17% तक गिर गई थी। उन्होंने तब यह ऐलान किया था कि टेस्ला इंक अपनी गाड़ियों की बिक्री के लिए बिटक्वाइन स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने इसके पीछे का कारण प्रदूषण बताया था। जिसके बाद ही दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत केवल दो घंटे के भीतर 1 मार्च को 54,819 डॉलर से घटकर 45,700 डॉलर पर आ गई थी और यह गिरावट लगातार जारी रही।
मस्क ने ट्वीट में लिखा था कि हम बिटकॉइन माइनिंग और लेनदेन के लिए फोसिल एनर्जी के तेजी से बढ़ते उपयोग के बारे में चिंतित हैं। विशेष रूप से कोयला, जो किसी भी ईंधन का सबसे खराब उत्सर्जन है।







