आज के समय ऑनलाइन बैंकिंग पेमेंट का एक मुख्य जरिया बन चुका है। यूपीआई के जरिए अब कोई भी बड़ा या छोटा भुगतान आसानी के साथ कर सकता है। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर हैं और अपना यूपीआई डिसेबल करना चाहते हैं तो इसके लिए बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे आसानी से अपना यूपीआई आइडी डिसेबल कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आप अपना यूपीआई कैंसिल करना चाहते हैं? ऑनलाइन सर्विस या YONO के जरिए घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।’
Petrol Price Today: पटना में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के करीब, जानें अपने शहर का ताजा रेट
स्टेप बाय स्टेप समझें पूरा तरीका जिससे आप आसानी से अपना यूपीआई आइडी डिसेबल कर सकेंगे।
नेट बैंकिग
1- SBI इंटरनेट बैंकिंग पर लाॅगइन करें।
2- My Profile सेक्शन ओपन करें।
3- यहां आपको डिसेबल/इनेबल का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
4- अपना अकाउंट नंबर सिलेक्ट करने के बाद डिसेबल ऑप्शन पर क्लिक करें।
भारत के धनकुबेरों की संपत्ति 2020 में 4.4 प्रतिशत घटी, 12830 अरब डालर रह गई
Yono Bank के जरिए करें डिसेबल
1- SBI YONO lite मोबाइल एप पर लाॅगइन करें।
2- UPI टैब ओपन करें।
3- डिसबेल/इनेबल यूपीआई ऑप्शन पर टैब करें।
4- अपना अकाउंट नंबर सिलेक्ट करने के बाद टर्न ऑफ करें।
अगर भविष्य में आप फिर से इसे इनेबल करना चाहेंगे तब आपको सिर्फ टर्न ऑफ की जगह टर्न ऑन करना होगा।







