अपने इस्तीफे की पेशकश को लेकर सुर्खियों में चल रहे समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने शनिवार को मुजफ्फरपुर के एक निजी कार्यक्रम में भाजपा विधायक और श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा पर जमकर हमला बोला। मंत्री जीवेश मिश्रा को अपनी सीमा में रहने की सलाह देते हुए मदन सहनी ने कहा कि वे दवा के धंधे में हैं और क्या करते हैं,मैं बेहतर जानता हूं। वो तालमेल बनाते रहें । मैं राजनीतिक आदमी हूं। मैं किसी अधिकारी से तालमेल क्यों बनाऊं?
शनिवार को मंत्री मदन सहनी एक निजी कार्यक्र्रम में शामिल होने मुजफ्फरपुर आए थे। वहीं एलएस कॉलेज के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने जीवेश मिश्रा भी पहुंचे थे। मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि राज्य में कोई अफसरशाही नहीं है। अधिकारी से तालमेल नहीं बैठने के कारण मंत्री सहनी ने इस्तीफे की पेशकश की है।
मदन सहनी ने जीवेश मिश्रा को अपनी सीमा में रहने की सलाह देते हुए कहा कि वे दवा के धंधे में हैं और क्या करते हैं, मैं बेहतर जानता हूं। वे तालमेल बनाते रहें। हम राजनीतिक प्राणी हैं, दलाल नहीं हैं कि तालमेल बैठाएंगे, यह विद्या वे अपने तक सीमित रखें। मैं किसी अधिकारी से तालमेल क्यों बनाऊं?
तबादला विवाद पर मंत्री सहनी ने कहा कि मुख्य सचिव के पास दो दिनों से संचिका पड़ी हुई है। उसका समय से निराकरण क्यों नहीं हो रहा है। साथ ही कहा कि इन सभी बातों पर बोलने वो कौन होते है? उन्हें अपनी सीमा में रहना चाहिए। इस्तीफे मामले पर मंत्री सहनी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।







