Petrol Diesel Price Today 4th July 2021: रविवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है जिससे देश भर में इनके दाम नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गये। इससे पहले शनिवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 41 पैसे तक और डीजल 24 पैसे तक महँगा हुआ। इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई। लगातार चार दिन के टिकाव के बाद डीजल 18 पैसे महँगा होकर 89.36 रुपये प्रति लीटर हो गया।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से हैं परेशान, जानें कैसे Oil Credit Card धारक बचा सकते हैं अपना पैसा 

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा सिलसिला 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। जुलाई में पेट्रोल की कीमत 70 पैसे और डीजल की 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे और डीजल 19 पैसे महँगा हुआ। एक लीटर पेट्रोल आज 105.58 रुपये और डीजल 96.91 रुपये का बिका। 

चेन्नई में पेट्रोल 31 पैसे महँगा होकर 100.44 रुपये और डीजल 19 पैसे महँगा होकर 93.91 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। कोलकाता में पेट्रोल 41 पैसे महँगा होकर 99.45 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। वहाँ, डीजल की कीमत 24 पैसे बढ़ी और यह 92.27 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका।

देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर 110.77 102.60
अनूपपुर 110.37 100.51
रीवा 110.01 100.18
इंदौर 107.87 98.82
भोपाल 107.80 98.13
जयपुर 106.27 98.47
मुंबई 105.58 96.51
पुणे 105.15 95.02
बेंगलुरु 102.84 94.72
पटना 101.62 94.76
चेन्नई 100.44 93.91
दिल्ली 99.51 89.36
कोलकाता 99.45 92.47
आगरा 96.35 89.44
लखनऊ 96.65 89.75
चंडीगढ़ 95.70 89.00
रांची 94.89 94.31

स्रोत: IOC

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here