Tokyo State Emergency: जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है. लेकिन अब ओलंपिक खेलों का आयोजन इमरजेंसी के बीच होगा. कोरोना वायरस के बढ़ते हुए कहर को देखते हुए जापान के पीएम योशिहिदे सुगा ने टोक्यो में मेडिकल इमरजेंसी लगाने का फैसला किया है. इसका मतलब साफ है कि अब ओलंपिक खेलों का आयोजन मैदान पर बिना दर्शकों के ही होगा.

बुधवार शाम से ही जापान की राजधानी टोक्यो में मेडिकल इमरजेंसी लगने की खबरें सामने आ रही थी. जापान के पीएम योशिहिदे सुगा ने एलान किया कि टोक्यो शहर में 12 जुलाई से लेकर 22 अगस्त तक इमरजेंसी लागू रहेगी. इससे पहले बुधवार को  एक्सपर्ट्स के साथ हुई बैठक में सरकारी अधिकारियों ने अगले सोमवार से 22 अगस्त तक टोक्यो में इमरजेंसी लागू करने का प्रस्ताव रखा था.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here